इटावा पुलिस का युवक को बेल्ट से पीटते वीडियो वायरल, SSP ने दारोगा को किया लाइन हाजिर

सोशल मीडिया पर इटावा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस की वर्दी हुए पहने हुए पुलिस विभाग का दरोगा एक युवक को जमीन पर लिटा कर बुरी तरह से बेल्ट से पीट रहे हैं.

Advertisement
इटावा पुलिस का युवक को बेल्ट से पीटते वीडियो वायरल इटावा पुलिस का युवक को बेल्ट से पीटते वीडियो वायरल

aajtak.in

  • इटावा,
  • 08 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 4:31 PM IST

सोशल मीडिया पर इटावा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस की वर्दी हुए पहने हुए पुलिस विभाग का दरोगा एक युवक को जमीन पर लिटा कर बुरी तरह से बेल्ट से पीट रहा है. यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, तो वही पुलिस के द्वारा दी गई थर्ड डिग्री की भी चर्चा शुरू हो गई. इस पर पुलिस के अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए जांच करने के बाद दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है.

Advertisement

वीडियो दो महीने पुराना
बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो महीने पुराना है. इसमें महेवा चौकी में तैनात उप निरीक्षक जगदीश भाटी अपनी बेल्ट से युवक को चौकी में पीट रहे हैं, पुलिस के द्वारा लिखित आदेश में वायरल वीडियो के संबंध में बताया गया है कि 9 सितंबर 2024 को बकेवर क्षेत्र के रहने वाले शैलेंद्र कुमार मिश्रा के द्वारा बकेवर थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पुत्र मयंक मिश्रा शराब पीकर अपने पिता, बहन के साथ बुरी तरह से मारपीट और गाली गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है.

इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपित मयंक मिश्रा के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की. वायरल वीडियो के संबंध में क्षेत्राधिकारी द्वारा जांच की गई तो उप निरीक्षक जगदीश कुमार भाटी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया.

Advertisement

इस मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने कहा कि जैसा कि संज्ञान में आया है कि एक वीडियो में चौकी इंचार्ज महेवा के द्वारा एक व्यक्ति को पीटते हुए दिखाया गया है. उस संबंध में संज्ञान लेते हुए सीओ भरथना के द्वारा जांच कराई गई. यह दो महीना पुराना वीडियो है, जिसमें एक अभियोग दर्ज किया गया था, पिता और बहन को पीटने का मामला सामने आया था. वीडियो आपत्तिजनक होने के कारण चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है, साथ ही विभागीय कार्यवाही की संस्तुति कर दी गई है.

---- समाप्त ----
अमित कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »