वाराणसी: PM मोदी की अपील के बावजूद नए-नवेले मंत्री ने निकाला सैकड़ों गाड़ियों का काफिला, लगा लंबा जाम; स्वागत में बुलडोजर भी

यूपी सरकार के नवनियुक्त मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के वाराणसी आगमन पर दर्जनों गाड़ियों के काफिले और बुलडोजर से हुए स्वागत ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. प्रधानमंत्री की सादगी और ईंधन बचाने की अपील को दरकिनार कर वीआईपी कल्चर दिखाने पर सोशल मीडिया से लेकर विपक्ष तक हमलावर है.

Advertisement
वाराणसी की सड़कों पर मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का काफिला (Photo- Screengrab) वाराणसी की सड़कों पर मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का काफिला (Photo- Screengrab)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी ,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST

योगी सरकार के नवनियुक्त राज्य मंत्री और भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा 15 मई को लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा पहली बार अपने गृह जनपद वाराणसी पहुंचे. पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से कम ईंधन खर्च करने की अपील के बावजूद मंत्री जी के स्वागत में दर्जनों चार पहिया वाहनों का विशाल काफिला निकाला गया. एयरपोर्ट से कंचनपुर आवास के बीच अर्दली बाजार में इस भारी काफिले के कारण घंटो भीषण जाम लगा रहा, जिससे स्थानीय जनता परेशान हुई. मंडुआडीह में कार्यकर्ताओं ने कई बुलडोजर खड़े कर शक्ति प्रदर्शन के जरिए मंत्री का स्वागत किया.

Advertisement

सैकड़ों गाड़ियां, धुआं उड़ाती सत्ता की हनक

वाराणसी की सड़कों पर 15 मई को जो नजारा दिखा, उसने 'सादगी' के दावों पर कई सवाल खड़े कर दिए. 10 मई को योगी सरकार में शामिल हुए पांच नए मंत्रियों में से एक हंसराज विश्वकर्मा का काफिला जब एयरपोर्ट से निकला, तो उसमें दर्जनों लग्जरी गाड़ियां शामिल थीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तरफ टीवी पर आकर देश को सादगी अपनाने और कार-पूलिंग करने अपील कर रहे हैं, लेकिन उन्हीं के संसदीय क्षेत्र काशी की जनता को उनके ही सिपहसालारों के कारण घंटों जाम से जूझना पड़ा.

बुलडोजर से स्वागत और सोशल मीडिया पर फजीहत

मंत्री जी के स्वागत का उत्साह सिर्फ चमचमाती गाड़ियों तक ही सीमित नहीं रहा. जब यह काफिला मंडुआडीह पहुंचा, तो वहां बाकायदा कई बुलडोजर कतार में खड़े कर दिए गए. बुलडोजर से हुए इस अनोखे और भारी-भरकम स्वागत के विजुअल्स जैसे ही सामने आए, सोशल मीडिया पर हंसराज विश्वकर्मा की भारी आलोचना शुरू हो गई.  

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का तीखा हमला

इस पूरे मामले को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने अपने एक्स (X) हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा कि काशी की सड़कों पर भाजपा के 'चुनावी चूरन' में आए कुछ महीनों के मेहमान मंत्री का अहंकार साफ दिख रहा है. सैकड़ों गाड़ियों का काफिला और धुआं उड़ाती सत्ता की हनक के बीच काशी की जनता घंटों जाम में फंसी रही. इस वीआईपी कल्चर और भारी काफिले के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »