शक, झगड़ा और हत्या... पत्नी का गला घोंटकर खुद पुलिस को दी सूचना, फिर पति हुआ फरार

वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र में पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति मनोज शर्मा ने गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी और फरार हो गया. पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद से उसे हरिशचंद्र घाट से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Advertisement
CCTV से पकड़ा गया आरोपी.(Photo: Screengrab) CCTV से पकड़ा गया आरोपी.(Photo: Screengrab)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:41 PM IST

वाराणसी से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने उसकी हत्या कर दी और फिर खुद पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दे दी. यह घटना लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके की है. पुलिस ने आरोपी पति मनोज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, मनोज को अपनी पत्नी पूनम शर्मा के चरित्र पर शक था, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. बुधवार रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: वाराणसी में मॉब लिंचिंग: एक्सीडेंट के बाद गुस्साई भीड़ ने व्यापारी को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में तनाव

विवाद के दौरान गुस्से में आए मनोज ने अपनी पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद उसने खुद पुलिस को सूचना दी, लेकिन इसके तुरंत बाद फरार हो गया.

सर्विलांस और CCTV से पकड़ा गया आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रैक की.

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी हरिशचंद्र घाट की तरफ गया है. इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मनोज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Advertisement

पहले पति के रहते की थी दूसरी शादी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पूनम अपने पहले पति के रहते ही मनोज से शादी करके लक्सा के औरंगाबाद इलाके में किराए के मकान में रहने लगी थी.

एसीपी दशाश्वमेघ अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था. इसी शक के चलते उसने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement