वाराणसी की दालमंडी में मस्जिदों की नपाई से मची अफरातफरी, जून अंत तक पूरा होगा ध्वस्तीकरण का काम

काशी विश्वनाथ धाम के वैकल्पिक मार्ग को 60 फीट चौड़ा करने के लिए वाराणसी के दालमंडी इलाके में भारी सुरक्षा के बीच 5 मस्जिदों की नापी की गई. कुल 181 चिन्हित भवनों में से 140 पर ध्वस्तीकरण जारी है, जिसे जून अंत तक पूरा कर अगले 3 महीनों में निर्माण कार्य संपन्न किया जाएगा.

Advertisement
चौड़ीकरण की जद में आईं कई प्रमुख मस्जिदें (Photo: ITG) चौड़ीकरण की जद में आईं कई प्रमुख मस्जिदें (Photo: ITG)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी ,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:21 PM IST

वाराणसी के मुस्लिम बहुल क्षेत्र दालमंडी में काशी विश्वनाथ धाम के वैकल्पिक मार्ग चौड़ीकरण का काम तेज हो गया है. प्रशासन की संयुक्त टीम ने भारी सुरक्षा बल के बीच चौड़ीकरण की जद में आने वाली पांच प्रमुख मस्जिदों के अंदर और बाहर बकायदा मेजरमेंट (नापी) की प्रक्रिया पूरी की.

आपको बता दें कि पीडब्ल्यूडी, वीडीए और नगर निगम की संयुक्त टीम ने गुरुवार को वाराणसी के मुस्लिम बहुल दालमंडी इलाके में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पांच मस्जिदों की नापी की. काशी विश्वनाथ धाम के लिए 650 मीटर लंबे वैकल्पिक मार्ग को 60 फीट चौड़ा करने के लिए यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई. 

Advertisement

इस कदम से अचानक पूरे बाजार क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया. सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए मौके पर पुलिस के साथ पीएसी (PAC) और आरएफ (RRF) के जवान तैनात किए गए. अधिकारियों के मुताबिक कुल 181 चिन्हित भवनों में से 140 पर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया प्रचलित है, जिसे जून महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा.

चौड़ीकरण की जद में आईं ये प्रमुख मस्जिदें

दालमंडी क्षेत्र को लगभग 17.4 मीटर (60 फीट) तक चौड़ा किया जाना है, जिसकी जद में 6 मस्जिदें आ रही हैं. संयुक्त टीम द्वारा की गई पैमाइश में मिर्जा करीमुल्लाह बेग मस्जिद, संगेमरमर मस्जिद, अली रज़ा खान मस्जिद, निसारन मस्जिद और रंगीले शाह मस्जिद शामिल रहीं. अधिकारियों के अनुसार, नई सड़क की तरफ स्थित लंगड़े हाफ़िज़ मस्जिद की नापी का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है.

Advertisement

जून अंत तक डिस्मेंटलिंग और फिर शुरू होगा निर्माण

कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि कुल भवनों में से 100 भवन पूरी तरह ध्वस्त किए जा चुके हैं और बाकी बचे 40 भवनों पर काम तेजी से चल रहा है. उन्होंने बताया कि जून माह के अंत तक डिस्मेंटलिंग का काम पूरा होने के बाद, अगले 3 महीनों के भीतर निर्माण कार्य को भी पूरा कर लिया जाएगा. हालांकि, उन्होंने मस्जिदों की आज हुई नापी की बात से अनभिज्ञता जाहिर की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »