प्रयागराज: रैगिंग के नाम पर कॉलेज में मार कुटाई, नए छात्रों पर टूट पड़े सीनियर लड़के

प्रयागराज के एक नामी कॉलेज के छात्रों के बीच रैगिंग को लेकर जमकर मारपीट हुई. ये मारपीट काफी देर तक चली जहां छात्र एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाते रहे. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
प्रयागराज में छात्रों में मार कुटाई प्रयागराज में छात्रों में मार कुटाई

पंकज श्रीवास्तव

  • प्रयागराज,
  • 08 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 6:59 AM IST

कॉलेजों में रैगिंग के नाम पर मार पीट शोषण की कई खबरें आती हैं जहां छात्र सीनियरिटी के नाम पर जूनियर्स का शोषण करने लगते हैं. कई मामलों में तो त्रस्त छात्र आत्महत्या तक कर लेते हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का है. यहां के एक नामी कॉलेज के छात्रों के बीच रैगिंग को लेकर जमकर मारपीट हुई. ये मारपीट काफी देर तक चली जहां छात्र एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाते रहे. वहीं कॉलेज में पढ़ने वाले बीकॉम के छात्र से रैगिंग के बाद अपहरण और मारपीट करने पर 15 से अधिक छात्रों पर एयरपोर्ट थाने में केस दर्ज किया गया है.

Advertisement

पीड़ित छात्र का आरोप है कि कॉलेज के 10 से 15 सीनियर एक ग्रुप बनाकर आए दिन जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग कर हमेशा उन्हें परेशान करते हैं. इसकी सूचना कॉलेज मैनेजमेंट को भी दी गई थी. लेकिन, उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई. एफआईआर के मुताबिक, इस बात की सूचना गौरव ने अपने बड़े भाई को देकर कहा कि ये लोग कुछ गलत कर सकते हैं इसलिए वह छुट्टी के बाद कॉलेज उसे लेने आ जाए.

वहीं कॉलेज की छुट्टी के बाद जब छात्र गौरव का बड़ा भाई उसको लेने पहुंचा तो गेट पर घात लगाए लड़को ने लाठी-डंडा और हॉकी से हमला कर दिया. जान बचाकर सभी ने भागना शुरू किया तो उन लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया. इस अफरातफरी के दौरान बाकी लोगों ने कॉलेज परिसर में घुसकर अपनी जान बचाई. मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कॉलेज की ड्रेस पहने ये छात्र एक दूसरे के खून के प्यासे बन कर लात घूंसे,और डंडे बरसा रहे हैं मानो इन्हें किसी का डर नहीं. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »