फ्लाइट से जाते थे चोरी करने... मिर्जापुर में पकड़ा गया चोरों का हाइटेक गैंग, वाराणसी से मुंबई तक कर चुके हैं वारदात

मिर्जापुर में पुलिस ने चोरों के एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जो हवाई जहाज से चोरी करने के लिए जाता था. चोरी करने के बाद हवाई जहाज से ही वापस लौट आता था. पकड़ा गया एक आरोपी मुंबई का है. उसपर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं.

Advertisement
मिर्जापुर में पकड़ा गया चोरों का गैंग मिर्जापुर में पकड़ा गया चोरों का गैंग

सुरेश कुमार सिंह

  • मिर्जापुर ,
  • 23 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पुलिस ने चोरों के एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जो हवाई जहाज से चोरी करने के लिए जाता था. चोरी करने के बाद हवाई जहाज से ही वापस लौट आता था. फिलहाल, पुलिस के हत्थे इस गैंग के पांच शातिर चोर चढ़े हैं. इनके पास से लाखों के चोरी के आभूषण और कीमती बर्तन बरामद किए गए हैं. 

Advertisement

मिर्जापुर पुलिस ने बताया कि चोरी की वारदात की जांच के फौरन चुनार के पचरावं मोड़ के पास से बाइक सवार दो व्यक्तियों और कार सवार तीन लोगों को पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान पांचों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. उन्होंने यह भी बताया कि वे लोग दिन में कार से बंद घरों की रेकी करते थे, फिर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. गैंग मिर्जापुर के अलावा मुंबई, वाराणसी, भदोही, सोनभद्र में भी सक्रिय था. 

पकड़े गये चार आरोपी नत्थू प्रसाद, आकाश पटेल, अमित राजभर, मनोज सेठ जिला वाराणसी के रहने वाले हैं. वहीं, एक आरोपी सूरज रामाश्रय यादव महाराष्ट्र के पालघर का रहने वाला है. जिसपर मिर्जापुर और वाराणसी में दर्जन भर से अधिक केस दर्ज हैं. 

नत्थू प्रसाद पर विभिन्न थानों में 16 मुकदमे और आकाश पटेल पर 4 मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने इनके पास से पीतल के 120 किलोग्राम के बर्तन, बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और ताला तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण आदि को बरामद बरामद किया है. 

Advertisement

मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि यह लोग मुंबई में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. यह फ्लाइट पकड़ कर चोरी करने मुंबई जाते थे. इसलिए हम लोग अब मुंबई पुलिस से भी संपर्क कर रहे हैं. फिलहाल, पांचों अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »