रोड पर स्टंटबाजी, मोडिफाइड साइलेंसर से आती है तेज आवाज… अब पुलिस सीज कर रही बाइक्स

बाइकर्स गैंग बुलेट जैसे गाड़ियों में मोडिफाइड सायलेंसर लगाकर शाम होते ही निकल पड़ते है. तेज आवाज करती गाड़ियों से फर्राटा भरते हुए तेज रफ्तार में गाड़ियां चलाते हैं. कई बार तो इसकी वजह से एक्सीडेंट तक हो जाते हैं. इन शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए झांसी के एसएसपी ने ऐसी गाड़ियों और स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे.

Advertisement
झांसी पुलिस के एक्शन से बाइकर्स में हड़कंप मच गया है. झांसी पुलिस के एक्शन से बाइकर्स में हड़कंप मच गया है.

अमित श्रीवास्तव

  • झांसी ,
  • 20 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 10:10 PM IST

अगर अब आप रोड पर बाइक चलते हुए स्टंट कर रहे हैं या मोडिफाइड सायलेंसर लगा कर लोगों को डरा रहे हैं, तो अब आप सावधान हो जाइए. दरअसल, झांसी जिले की पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ अब मोर्चा खोल दिया है. झांसी जिले की पुलिस ने चौराहों पर स्टंटबाज बाइक राइडर्स के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है.

पुलिस ने 7 गाड़ियां सीज कर दी हैं और कुल 14 गाड़ियों के चालान किए गए हैं. इसके अलावा भारी जुर्माना वसूला गया है. झांसी में इन दिनों बाइकर्स गैंग हंगामा कर रहे हैं. यह बाइकर्स गैंग बुलेट जैसे गाड़ियों में मोडिफाइड सायलेंसर लगाकर शाम होते ही निकल पड़ते है. तेज आवाज करती गाड़ियों से फर्राटा भरते हुए तेज रफ्तार में गाड़ियां चलाते हैं.

Advertisement

गाड़ियों से तेज आवाज के साथ साथ चिंगारी भी निकलती है. इसकी वजह से इनकी गाड़ी के आस-पास से गुजर रहे दूसरी गाड़ी के चालकों को कई बार खासी परेशानी होती है. कई बार तो इसकी वजह से एक्सीडेंट तक हो जाते हैं.

व्यस्ततम चौराहों पर पुलिस ने की चेकिंग 

ऐसी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए झांसी के एसएसपी के निर्देश पर व्यस्ततम इलाकों इलाइट चौराहा, जीवन शाह चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा के बीच थाना नवाबाद की पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर मोडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक्स और स्टंटबाजों की धरपकड़ के लिए चेकिंग की गई. 

पुलिस ने बाइक सीज करने और चालान काटने के अलावा इन गाड़ियों को चला रहे युवकों को हिरासत में भी लेकर करवाही की. झांसी जिले में अलग-अलग थाने में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात बाइक्स सीज की हैं और कुल 14  मोटरसाइकिलों का चालान किया है. 

Advertisement

साथ ही साथ पुलिस ने करीब 26 हजार रुपये से अधिक के चलन किए हैं. पुलिस की इस कार्रवाई से स्टंट बाइकर्स में हड़कम मचा हुआ है. पुलिस की मानें तो झांसी में बाइकर्स गैंग के खिलाफ कार्रवाई का यह सिलसिला अब रोजाना चलता रहेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »