यूपी में फिर खाकी हुई शर्मसार, बांदा जेल में तैनात कांस्टेबल गिरफ्तार, एक करोड़ फिरौती मांगने का आरोप

UP News: पीड़ित के इनकार करने पर कांस्टेबल ने कथित तौर पर हवाई फायर झोंक दिया. इसके बाद धमकी दी- ''यदि दो दिनों में पैसा नहीं दिया तो हत्या करवा दूंगा. मैंने पूरी प्लानिंग बना ली है. पुलिस से शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा.'' 

Advertisement
मथुरा पुलिस की गिरफ्त में सिपाही. मथुरा पुलिस की गिरफ्त में सिपाही.

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा ,
  • 12 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

यूपी में एक बार फिर खाकी शर्मसार हुई है, बांदा जेल में तैनात कांस्टेबल अजीत गौतम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कांस्टेबल पर पड़ोस के एक लड़के का अपहरण करने और एक करोड़ फिरौती मांगने का आरोप लगा है. मथुरा पुलिस ने कांस्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसकी पुष्टि बांदा जेल के जेलर राजेश कुमार ने की है. जेलर ने यह भी बताया कि बीते 4 अगस्त को कांस्टेबल छुट्टी लेकर घर गया था.

Advertisement

दरअसल, कांस्टेबल अजीत गौतम बांदा जेल में तैनात था. उसका पड़ोसी रामकुमार से विवाद चल रहा है. पीड़ित रामकुमार के मुताबिक, ''मेरा बेटा पढ़ाई कर रहा था और मैं खेत में था. उसी दौरान पड़ोस का रहने वाला कांस्टेबल अजीत गौतम तमंचा लेकर आया और धमकाते हुए बोला- मुझे एक करोड़ रुपये दो, वरना तुम्हारे लड़के का अपहरण कर लूंगा. अगर पैसा नहीं दिया तो बेटे की हत्या करवा दूंगा.'' 

पीड़ित के इनकार करने पर कांस्टेबल ने कथित तौर पर हवाई फायर झोंक दिया. इसके बाद धमकी दी- ''यदि दो दिनों में पैसा नहीं दिया तो हत्या करवा दूंगा. मैंने पूरी प्लानिंग बना ली है. पुलिस से शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा.'' 

पीड़ित ने यह भी बताया कि एक जगह कीमती जमीन को वह बेचना चाहता है. इसी बात की जानकारी कांस्टेबल अजीत गौतम को है. घटना के बाद पीड़ित ने मथुरा जिले के थाना जैत में केस दर्ज कराया. जिसके बाद जैत थाना पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की पूछताछ कर कार्रवाई शुरू कर दी है. 

Advertisement

बांदा जेल के जेलर राजेश कुमार ने बताया कि कांस्टेबल अजीत गौतम जो बांदा जेल में 6 से 7 महीने से तैनात था. बीते चार अगस्त को छुट्टी लेकर घर गया था, जिसके बाद वहां कोई घटना सामने आई है, जिसे मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »