कब्र से लिपटे-लिपटे तोड़ दिया दम... महोबा में पत्नी और बेटे की मौत का सदमा नहीं सह सका पति; 11 दिन में तीन मौतें

मोहब्बत की ऐसी दास्तान और ऐसा दर्द शायद ही आपने पहले कभी सुना होगा. UP मे महोबा जिले के चरखारी से एक ऐसी हृदय विदारक खबर आई है, जहां पत्नी और मासूम बेटे की मौत का सदमा एक पति बर्दाश्त नहीं कर सका. ठीक 11 दिन बाद, उसी कब्रिस्तान में अपनी बीवी और बच्चे की कब्र से लिपटकर उसने भी दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक मौत ने तीन मासूम बच्चों को पूरी तरह अनाथ कर दिया है...

Advertisement
महोबा में सदमे के कारण उजड़ गया परिवार.(Photo:ITG) महोबा में सदमे के कारण उजड़ गया परिवार.(Photo:ITG)

नाह‍िद अंसारी

  • महोबा,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:02 PM IST

कहते हैं मौत सिर्फ एक इंसान को नहीं मारती, बल्कि पूरे हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ देती है. महोबा जनपद के चरखारी कस्बे में मोहब्बत और सदमे की एक ऐसी ही खौफनाक और मार्मिक दास्तान सामने आई है.

मूल रूप से मध्य प्रदेश के हरपालपुर के रहने वाले 40 वर्षीय सुब्हान अहमद चरखारी में अपनी ससुराल में थे. बीती 25 मई को काल बनकर आई हीट वेव ने उनके 6 साल के मासूम बेटे हसनैन को हमेशा के लिए छीन लिया. कलेजे के टुकड़े की मौत की खबर सुनते ही माँ रजिया खातून का दिल भी फट गया और उन्होंने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया.

Advertisement

महज 11 दिन पहले एक साथ उठे दो जनाजो ने सुभान को भीतर से खोखला कर दिया था. वह अपनी पत्नी और सबसे छोटे बेटे से बेपनाह मोहब्बत करते थे. गम का यह पहाड़ वो सह नहीं पा रहे थे.

कब्रिस्तान में तड़के 4 बजे पहुंचे थे सुब्हान

शुक्रवार सुबह तड़के 4 बजे, सुभान अपनी पत्नी और बच्चे की याद में तड़पते हुए कब्रिस्तान पहुंच गए. जब दो घंटे तक वह वापस नहीं लौटे, तो परिजन उन्हें ढूंढते हुए कब्रिस्तान पहुंचे. वहां का नजारा देखकर सबकी रूह कांप गई.

कब्रों को थामे सजदे की हालत में मिली लाश 

सुभान सजदे की हालत में अचेत पड़े थे, उनका एक हाथ बेटे की कब्र पर था और दूसरा हाथ अपनी बीबी की कब्र पर था. कब्रों से लिपटे हुए मृत मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया.

Advertisement

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने सुब्हान को मृत घोषित कर दिया. परिजनों के मुताबिक सुब्हान के पैर पर एक निशान मिला है, जिससे आशंका है कि कब्र पर लेटे हुए उन्हें किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया होगा, या फिर दिल टूटने और गहरे सदमे ने उनकी जान ले ली.

मौत की वजह पर सस्पेंस, बच्चे हुए अनाथ

मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी. लेकिन इस दर्दनाक घटना ने सुब्हान के पीछे छूटे तीन बच्चों 17 साल के सैफ, 14 साल की रोशनी और 11 साल की आलिया के सिर से मां-बाप का साया हमेशा के लिए छीन लिया है. देखें VIDEO:- 

11 दिनों के भीतर एक ही घर में तीन मौतों से पूरा इलाका सदमे में है, और अब इन बेसहारा अनाथ बच्चों के भरण-पोषण के लिए हर कोई सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »