12,732 छापे, 16 गिरफ्तारियां... यूपी में LPG कालाबाजारी पर ताबड़तोड़ एक्शन

उत्तर प्रदेश में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सरकार ने सख्त अभियान चलाया है. 12 मार्च से शुरू हुई इस कार्रवाई के तहत अब तक 12,732 छापे मारे जा चुके हैं, 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं कई गैस एजेंसियों व आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं.

Advertisement
सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए मारे गए छापे. (Photo: Representational) सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए मारे गए छापे. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:10 AM IST

उत्तर प्रदेश में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने बड़ा अभियान चलाया है. 12 मार्च से अब तक पूरे राज्य में 12,732 जगहों पर छापेमारी की गई है. इस दौरान 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही 25 गैस एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. इसके अलावा 152 लोगों को कालाबाजारी में शामिल पाया गया. वहीं 185 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

Advertisement

एजेंसी के अनुसार, बीते 12 मार्च को मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को साफ निर्देश दिए थे कि जरूरी चीजों की सप्लाई लगातार बनी रहनी चाहिए. अगर कहीं कोई दिक्कत आती है, तो उसे तुरंत ठीक किया जाए. इसी के बाद पूरे प्रदेश में सख्ती बढ़ा दी गई.

प्रदेश में इस समय 4,108 एलपीजी गैस वितरक काम कर रहे हैं. ये सभी एजेंसियां लोगों को उनकी बुकिंग के हिसाब से गैस सिलेंडर पहुंचा रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल गैस की कोई कमी नहीं है और सभी एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें: UP: लाइन में जनता, गोदाम में खेल... SDM के छापे ने खोल दी गैस कालाबाजारी की पोल, 395 सिलेंडरों की हुई हेराफेरी

अधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने 23 मार्च से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई 20 प्रतिशत बढ़ा दी है. इसका फायदा यह होगा कि होटलों, ढाबों और दुकानों में इस्तेमाल होने वाली गैस आसानी से मिल सकेगी. इससे घरेलू गैस पर दबाव कम होगा और आम लोगों को भी आसानी से सिलेंडर मिलते रहेंगे.

Advertisement

पूरे मामले पर नजर रखने के लिए लखनऊ में 24 घंटे चलने वाला एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. यहां से गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई पर नजर रखी जा रही है. कंट्रोल रूम में खाद्य और रसद विभाग के अधिकारी भी तैनात हैं. सिर्फ लखनऊ ही नहीं, बल्कि प्रदेश के हर जिले में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. ये सभी कंट्रोल रूम दिन-रात काम कर रहे हैं.

सरकार का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. जो लोग गैस की कालाबाजारी करेंगे या नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. इसका मकसद साफ है- हर घर तक गैस समय पर पहुंचे और किसी भी व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »