डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के सरकारी विमान का इंजन फेल, रनवे पर निकला धुआं, मुरादाबाद एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी

UP के मुरादाबाद एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के सरकारी विमान में टेक-ऑफ के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई. विमान के एक इंजन से धुआं निकलता देख सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और पाठक को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

Advertisement
अब सड़क मार्ग से करेंगे लखनऊ का सफर.(File Photo: ITG) अब सड़क मार्ग से करेंगे लखनऊ का सफर.(File Photo: ITG)

कुमार अभिषेक / आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) सोमवार को एक बड़े विमान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए. डिप्टी सीएम मुरादाबाद से लखनऊ के लिए रवाना होने वाले थे, तभी उनके 6-सीटर सरकारी विमान में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई.

दरअसल, विमान जैसे ही रनवे पर टेक-ऑफ के लिए तैयार हुआ, उसका बायां इंजन अचानक बंद हो गया. इंजन बंद होते ही उसमें से धुआं निकलने लगा, जिसे देख पायलट और ग्राउंड स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए.

Advertisement

एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने बिना देरी किए विमान को घेरा और ब्रजेश पाठक समेत सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना के बाद डिप्टी सीएम अब सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं.

मई महीने में दूसरी बार टला संकट
यह पहली बार नहीं है जब डिप्टी सीएम के हवाई सफर में विघ्न पड़ा हो. इसी महीने की शुरुआत में भी एक बड़ी घटना हुई थी.

मई की शुरुआत में दिल्ली से लखनऊ आ रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक का विमान भीषण आंधी-तूफान में फंस गया था.

खराब दृश्यता और तूफान के कारण पायलट को विमान भोपाल डाइवर्ट करना पड़ा था, जिससे डिप्टी सीएम कई घंटों की देरी से लखनऊ पहुंच पाए थे.

Advertisement

तकनीकी जांच के आदेश
मुरादाबाद एयरपोर्ट पर हुई इस घटना के बाद नागरिक उड्डयन विभाग ने विमान की तकनीकी जांच के आदेश दे दिए हैं. इंजीनियरों की एक टीम इंजन फेल होने के कारणों का पता लगा रही है. जांच का मुख्य केंद्र यह है कि VVIP मूवमेंट से पहले विमान की रूटीन चेकिंग में यह खराबी पकड़ में क्यों नहीं आई?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement