बाराबंकी: यूपी बोर्ड के रिजल्ट में किसान की बेटी व राजगीर मिस्त्री के बेटे ने बढ़ाया जिले का मान

यूपी बोर्ड के रिजल्ट में बाराबंकी को टॉप टेन में लाकर मेधावीयो ने ज़िले का मान बढ़ाया है. छात्रों को रिजल्ट आने की जानकारी थी और जैसे ही रिजल्ट की घोषणा हुई सभी छात्र ऑनलाइन चेक करने लगे कि ज़िले से इस बार कौन- कौन टॉपर हुआ है.

Advertisement
यूपी बोर्ड रिजल्ट यूपी बोर्ड रिजल्ट

सैयद रेहान मुस्तफ़ा

  • बाराबंकी,
  • 26 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 1:49 AM IST

यूपी बोर्ड के रिजल्ट में बाराबंकी को टॉप टेन में लाकर मेधावीयो ने ज़िले का मान बढ़ाया है. किसान की बेटी अनुष्का हाई स्कूल में यूपी में 5th रैंक लायी है. तो वही इंटर में यूपी के शिवम पटेल को भी पांचवी रैंक मिली है. इसके अलावा राजगीर मिस्त्री के बेटे  विवेक कुमार यादव को यूपी में छठा स्थान मिला है तो वही कपड़ा बेच कर अपने बच्चो का लालन पालन करने वाले सुरेंद्र कुमार के बेटे स्वीकार वर्मा ने भी यूपी बोर्ड इंटर में छठा स्थान पाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है. ये सभी बच्चे श्री साई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग के छात्र-छात्राएं है.

Advertisement

छात्रों को रिजल्ट आने की जानकारी थी और जैसे ही रिजल्ट की घोषणा हुई सभी छात्र ऑनलाइन चेक करने लगे कि ज़िले से इस बार कौन- कौन टॉपर हुआ है. हाई स्कूल में श्री साई इंटर कॉलेज-लखपेड़ाबाग की अनुष्का पटेल को 97.16% नंबर पाकर प्रदेश में पांचवा स्थान मिला है. अनुष्का किसान की बेटी है. और प्रधानमंत्री मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से बहुत प्रेरित हुई. अनुष्का डॉक्टर बनना चाहती है. और अपनी पढ़ाई पर आगे भी पूरा घ्यान देना चाहती है. अनुष्का की मां शलेन्द्री वर्मा कहती है मुझे बहुत खुशी है कि मेरी बेटी ने यूपी में टॉप किया है. मेरे तीन बच्चे हैं. जिसमे टॉप अनुष्का ने ही किया है. इसे डॉक्टर बनना है.

वहीं सेल्स मैन के बेटे स्वीकार वर्मा ने कड़ी मेहनत करके यूपी बोर्ड के इंटर में छठा स्थान प्राप्त किया है. स्वीकार वर्मा आईएएस बन डीएम बनना चाहते हैं. इनके पिता सुरेंद्र कुमार शहर के घंटाघर के पास एक कपड़े की दुकान पर सेल्स मैन हैं. और महीने के सात हजार रुपये सैलरी पाते हैं. उन्होंने जीवन मे संघर्ष करके अपने बच्चे को पढ़ाया और आज टॉपर देख कर दोनो मां बाप की आंखे आंसुओ से लबालब रही थी. टॉपर स्वीकार कहते है कि मुझे आईएएस बन डीएम बनना है. और इसके लिए हम पढ़ाई में संधर्ष करते रहेंगे.

Advertisement

गुदरी के लाल श्री साई कॉलेज के एक ओर होनहार छात्र विवेक कुमार ने यूपी बोर्ड के इंटर में छठी रैंक लाकर ज़िले और स्कूल का नाम रोशन किया है. विवेक के पिता राजगीर हैं. और मकान बनाते हैं. इन्होंने अपने जीवन में संघर्ष करके विवेक की पढ़ाई पर असर नही आने दिया. छात्र विवेक कहते हैं मुझ में पढ़ाई की लगन थी तो हम 7 किलोमीटर अपने गांव से साईकल चला कर बिना नगा किये रोज़ स्कूल आते थे, हम इंजीनियर बनना चाहते हैं. पिता जी राजगीर मिस्त्री थे, लेकिन कभी भी हमे स्कूल से फीस को लेकर कोई दिक्कत नही हुई.

यूपी बोर्ड में पांचवा स्थान पाने वाले शिवम पटेल कहते हैं मेरे पिता प्राइवेट स्कूल में टीचर है. स्कूल की तरफ से भी मुझे पढ़ाई में बड़ा सपोर्ट मिला. आज इन्ही सबके आशीर्वाद से हमने टॉप किया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »