उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा! डंपर ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, धड़ से अलग हुआ सिर

उन्नाव में दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक डंपर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया. जिससे महिला का सिर हेलमेट समेत धड़ से अलग हो गया. इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग भी दहशत में आ गए.

Advertisement
महिला, जिसकी सड़क हादसे में गई जान. (Photo: Screengrab) महिला, जिसकी सड़क हादसे में गई जान. (Photo: Screengrab)

सूरज सिंह

  • उन्नाव,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:01 AM IST

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां एक डंपर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया. जिससे महिला का सिर हेलमेट के साथ धड़ से अलग हो गया. बताया जा रहा है कि महिला भाई और मासूम भतीजी के साथ स्कूटी से दवा लेने जा रही थी, तभी तेज रफ्तार डंपर टक्कर मारते हुए महिला की गर्दन पर चढ़कर निकल गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है.

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने भाई और मासूम भतीजी के साथ दवा लेने के लिए स्कूटी पर जा रही थी. अचानक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मारी. हादसा इतना भीषण था कि महिला का सिर हेलमेट के साथ उसके धड़ से अलग हो गया. हालांकि इस हादसे में महिला के भाई और मासूम भतीजे की जान बच गई. 

यह भी पढ़ें: लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास भीषण एक्सीडेंट: 100 की रफ्तार में बुलेट, एक पहिये पर स्टंट और खत्म हो गई जिंदगी! खौफनाक VIDEO

हादसे की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल डंपर चालक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है. घटना के बाद  परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और वे इंसाफ की मांग कर रहे हैं. 

Advertisement

एक साल पहले हुई थी महिला की शादी

परिजनों के अनुसार फातिमा की शादी महज एक साल पहले ही हुई थी और उसके पति दिलशाद अहमद दुबई में काम करते हैं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. उनका कहना है कि सत्ता के संरक्षण में भीड़भाड़ वाले सड़कों पर मिट्टी और गिट्टी ढोने वाले डंफर मौत बनकर दौड़ रहे हैं. 

अधिकारियों की तरफ से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. जिसके चलते आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. आखिर इस घटना का जिम्मेदार कौन है? ट्रक डंफर चालक या वह अधिकारी जो नेताओं के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं करते?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »