प्रॉपर्टी डीलर के साथ Reel में हवाबाजी पड़ी महंगी, गाजियाबाद के 2 सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

गाजियाबाद में एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ रील बनाने के आरोप में दो सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही दोनों पर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है. वहीं, रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले प्रॉपर्टी डीलर सरताज को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
Reel वायरल होने पर हुई कार्रवाई. Reel वायरल होने पर हुई कार्रवाई.

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद,
  • 06 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 8:16 PM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ रील बनाने के चलते दो सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है. रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई है. रील में नजर आ रहे दोनों सब इंस्पेक्टर की कार्यशैली को लेकर लोग सोशल मीडिया पर सवाल खड़े कर रहे थे, जिसके बाद दोनों सब इंस्पेक्टर के निलंबन करने की सख्त कार्रवाई की गई है.

Advertisement

दरअसल, दोनों उपनिरीक्षक अंकुर विहार थाने में तैनात हैं, दोनों ने ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के प्रॉपर्टी डीलर सरताज के साथ राजकुमार के फिल्म का डायलॉग 'चौधरी तुमने हमारे तहसीलदार साहब को मिलने से इनकार कर दिया, तुम इसका अंजाम जानते हो' पर रील बनाई, जिसे सरताज ने अपने सोशल मीडिया पर डाल दिया. 

ये भी पढ़ें- रील बनाने के लिए बिल्डिंग से लटकी लड़की... वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया ये एक्शन

प्रॉपर्टी डीलर सरताज गिरफ्तार

रील वायरल होने पर लोगों ने पुलिस पर सवाल खड़े किए गए और कहा क्या सरताज को सुरक्षा दी गई है या पुलिसकर्मी उसकी सुरक्षा में तैनात है? पुलिस पर सवाल खड़े होने से अधिकारी एक्शन में आए और दोनों सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया. दोनों पर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है. उधर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले प्रॉपर्टी डीलर सरताज को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. 

Advertisement

देखें वीडियो...

दोनों सब इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच शुरू

जांच में सामने आया है कि सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र शर्मा और रितेश कुमार लोनी के अंकुर विहार थाने में तैनात हैं. लेकिन प्रॉपर्टी डीलर का ऑफिस ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के पावी सादिकपुर इलाके में है. अधिकारी मामले में यह भी जांच कर रहे हैं कि दोनों सब इंस्पेक्टर प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में क्यों गए? हालांकि नियमों को तोड़ने पर दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई साथ ही विभागीय जांच शुरू की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »