यूपी के बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी साक्षर कौशिक की हत्या उसके दोस्तों और ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका ने मिलकर की थी. 30 मार्च को आरोपी दीपक ने साक्षर को परीक्षा में पास होने की पार्टी के बहाने सिकंदराबाद के एक आम के बाग में बुलाया. वहां दीपक, देवेश, शुभम और ट्रांसजेंडर अमन ने शराब पीने के बाद विवाद किया और साक्षर को ईंट-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला.
आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए शव को बाग में ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया. यह पूरी वारदात ट्रांसजेंडर से प्रेम संबंधों और उससे पीछा छुड़ाने की रंजिश में अंजाम दी गई. फिलहाल, पुलिस ने हत्यरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
ट्रांसजेंडर से संबंधों ने लिया जानलेवा मोड़
पुलिस जांच में सामने आया कि साक्षर, दीपक और देवेश तीनों ही ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका से प्रेम करते थे. अमन साक्षर से पीछा छुड़ाना चाहता था, जिसके लिए उसने दीपक के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई. आरोपियों के पास से पुलिस ने मृतक का पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड और हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट बरामद की है. पकड़े गए आरोपियों में अमन, देवेश और शुभम शामिल हैं, जिनसे पूछताछ जारी है.
पुलिस का बयान
अपर पुलिस अधीक्षक शंकर प्रसाद ने बताया कि देवेश की निशानदेही पर शव बरामद किया गया है. यह मामला न केवल एक जघन्य अपराध है, बल्कि युवाओं में बढ़ती यौन कुंठाओं और अप्राकृतिक संबंधों की ओर खिंचाव जैसे गंभीर सामाजिक सवाल भी खड़े करता है. फिलहाल मुख्य आरोपी दीपक अभी पुलिस की पकड़ से दूर है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है.
मुकुल शर्मा