मेरठ में ताबड़तोड़ मुठभेड़ों में तीन कुख्यात बदमाश ढेर, हथियारों के साथ गिरफ्तार

मेरठ में बीती रात तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है. इनमें 25 हजार का इनामी, चाकूबाजी का एक आरोपी और एक गौकशी का आरोपी शामिल है. पुलिस ने अवैध हथियार और उपकरण बरामद किए हैं. तीनों पर पहले से संगीन मुकदमे दर्ज हैं.

Advertisement
तीनों बदमाश गिरफ्तार. तीनों बदमाश गिरफ्तार.

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 16 जून 2025,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई की. तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ों में तीन वांछित और कुख्यात बदमाशों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया. ये तीनों बदमाश विभिन्न गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस की रडार पर थे. मुठभेड़ों के दौरान तीनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वे घायल होकर दबोच लिए गए.

Advertisement

सिविल लाइन:25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

मेरठ के थाना सिविल लाइन और नगर स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश आशीष पुत्र कमलवीर, निवासी ग्राम लालपुर, थाना खरखौदा को गिरफ्तार किया गया. बीती रात लगभग 12:15 बजे यादगारपुर चेक पोस्ट पर एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया, लेकिन वह भागने लगा. पीछा करने पर वह नाले के पास गिर पड़ा और पुलिस पर फायरिंग करने लगा.

यह भी पढ़ें: मेरठ में लव स्टोरी का खौफनाक अंत! प्रेमी संग रंगेहाथ पकड़ने के बाद मां ने नाबालिग बेटी को काट डाला, धड़ मिला, सिर की तलाश जारी

इसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. पुलिस ने मौके से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की. आशीष पर सिविल लाइन थाने में गंभीर धाराओं में केस दर्ज है. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह जिला जेल में बंद कुख्यात अपराधी रोहन उर्फ कालू रामनगरिया के गैंग से जुड़ा है.

Advertisement

कंकरखेड़ा: चाकूबाजी के आरोपी गौरव सिरोही की गिरफ्तारी

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चाकू मारने की घटना में वांछित आरोपी गौरव सिरोही पुत्र रामकुमार, निवासी तुलसी कॉलोनी को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया. शिकायतकर्ता महिला कल्पना ने बताया कि गौरव ने उसके घर में घुसकर उसके पति राहुल पर तमंचा तान दिया और चाकू से हमला किया.

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने LIC कट के पास घेराबंदी की. मुठभेड़ के दौरान गौरव ने पुलिस पर गोली चलाई लेकिन जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी. पुलिस ने उससे एक तमंचा और कारतूस बरामद किया. गौरव पर अन्य जिलों में भी करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

भावनपुर: गौकशी के आरोपी यामीन उर्फ टूचा घायल होकर पकड़ा गया

थाना भावनपुर पुलिस और ग्रामीण स्वाट टीम ने गौकशी के आरोपी यामीन उर्फ टूचा पुत्र वहीद, निवासी कायस्थ बड्ढा, थाना किठौर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. यह मुठभेड़ लड़पुरा गांव के पास ईख के खेतों में हुई, जहां पुलिस को देखकर यामीन और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में यामीन घायल हुआ.

पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, छुरी, दाव, लकड़ी का गुटका, रस्सी और पशु को बेहोश करने वाले इंजेक्शन और सिरिंज बरामद की. पूछताछ में यामीन ने 14 जून को पचगांव पट्टी सावंल में गौकशी की वारदात को कबूल किया. तीनों आरोपी अब पुलिस हिरासत में हैं और आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किए जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »