पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा! ट्रक से भिड़ी आर्टिगा... टेनिस प्लेयर समेत 3 की मौत

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार भोर तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में पीछे से जा घुसी. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए.

Advertisement
हादसे के बाद कार के उड़ गए परखच्चे. (Photo: Screengrabs) हादसे के बाद कार के उड़ गए परखच्चे. (Photo: Screengrabs)

नीतेश श्रीवास्तव

  • सुल्तानपुर ,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:42 AM IST

यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार एक अर्टिगा कार अज्ञात ट्रक में पीछे से जा टकराई. इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने प्राथमिक उपचार के लिए सभी घायलों को कुमारगंज के हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से उन्हें आगे रेफर कर दिया गया है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार ये हादसा धनपतगंज थाना क्षेत्र में स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे  के माइलस्टोन 97.500 के पास का है. जानकारी के मुताबिक अर्टिगा कार में छह लोग सवार थे और सभी लखनऊ से देवरिया की ओर जा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार कार आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में पीछे सेजा घुसी. 

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घायलों में देवरिया जिले के 23 वर्षीय आनंद यादव , 22 वर्षीय राजू और पश्चिम बंगाल  के बीरभूम जिले के जमुनी निवासी 30 वर्षीय जयंतो शर्मा (30) शामिल हैं.

लखनऊ में टेनिस खेलकर लौट रहे थे देवरिया
प्राथमिक उपचार के  बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. घायल जयंतो शर्मा के मुताबिक वे सभी पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं और लखनऊ में खेलकर वापस देवरिया लौट रहे थे. सभी नींद में थे और हादसा कैसे हुआ उन्हें खुद नहीं पता चल पाया.

Advertisement

घटना बुधवार भोर की बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि कार में छह लोग सवार थे, उनके साथ 22 वर्षीय नित्या प्रजापति , 20 वर्षीय इरफान अंसारी  और 24 वर्षीय अनिकेत बताए जा रहे हैं. सभी देवरिया के निवासी थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »