UP: सुल्तानपुर में दलित युवक की गला रेतकर हत्या, परिजन रो-रोकर बेसुध, पुलिस ने बनाई चार टीमें

सुल्तानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र में 38 वर्षीय दलित युवक महेश की गला रेतकर हत्या कर दी गई. उसका शव गांव के पास महुआ के पेड़ के नीचे बरामद हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारों की तलाश में चार टीमें गठित कर दी हैं.

Advertisement
दलित युवक की हत्या की जांच करती पुलिस (Photo: Screengrab) दलित युवक की हत्या की जांच करती पुलिस (Photo: Screengrab)

नितिन श्रीवास्तव

  • सुल्तानपुर ,
  • 05 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

सुल्तानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक दलित युवक का शव गांव के पास मिला. मृतक की पहचान कयामुद्दीनपुर गांव निवासी 38 वर्षीय महेश के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महेश कल शाम किसी काम से घर से बाहर निकला था. देर रात तक घर न लौटने पर परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू की.

Advertisement

शुक्रवार सुबह गांव से सटे किंदीपुर बाजार में शराब ठेके के पीछे महुआ के पेड़ के पास उसका लहूलुहान शव मिला. जब परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो पता चला कि महेश की गला रेतकर हत्या की गई है.

दलित युवक की गला रेतकर हत्या

परिवार के लोगों का कहना है कि महेश का किसी से कोई विवाद नहीं था. अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा है. मृतक की पत्नी और अन्य परिजन रो-रोकर बेसुध हो रहे हैं. महेश के भाई गणेश और चचेरे भाई हरिकेश का कहना है कि यह हत्या किस वजह से हुई, उन्हें समझ नहीं आ रहा है.

पुलिस ने चार टीमों का गठन किया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हुई है. मामले की जांच जारी है और हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर दी गई हैं. एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »