'सुहागरात पर बीच में रखी तकिया, संबंध बनाने से करता रहा इनकार', अब पति का सच जानकर उड़े पत्नी के होश; किडनी और 30 लाख की डिमांड

यूपी के कानपुर में धोखे से शादी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने अपनी दोनों किडनी खराब होने की बात छिपाकर शादी की. अब पति शारीरिक संबंध बनाने के बजाय महिला से उसकी एक किडनी या इलाज के लिए 30 लाख रुपये मांग रहा है.

Advertisement
कानपुर में पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप. (Photo: Representational) कानपुर में पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप. (Photo: Representational)

रंजय सिंह

  • कानपुर ,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

कानपुर के चकेरी की रहने वाली पीड़िता की शादी 22 जून 2023 को लखनऊ के निशांत कुमार से हुई थी. शादी के बाद पति ने बीमारी के कारण शारीरिक संबंध बनाने से दूरी बनाए रखी. लेकिन अब पत्नी को घर में रखी मेडिकल फाइल से पता चला कि पति की दोनों किडनी खराब हैं और वह डायलिसिस पर है. विरोध करने पर ससुराल वालों ने महिला को मायके भेज दिया और किडनी या किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 30 लाख रुपये लाने की शर्त रख दी. अब पीड़िता ने चकेरी थाने में पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

Advertisement

सुहागरात पर बीच में रखी तकिया

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति निशांत उससे दूरी बनाता था. सोने के दौरान वह बीच में तकिया रख लेता था, और कई बार तो सास दोनों के बीच में सो जाती थी. जब पीड़िता ने इसकी शिकायत अपनी ननद से की और मायके में बताने की बात कही, तो पति ने केवल एक बार संबंध बनाए और फिर मना कर दिया.

मेडिकल फाइल से खुला राज

शादी के कुछ महीनों बाद पीड़िता के हाथ पति की एक मेडिकल फाइल लगी. इसे देखकर वह दंग रह गई क्योंकि निशांत की दोनों किडनी फेल थीं और वह गुपचुप डायलिसिस करवाता था. जब उसने इस धोखे पर सवाल उठाया, तो पति ने निर्लज्जता से उससे किडनी मांगी या पिता से 30 लाख रुपये लाकर देने को कहा.

Advertisement

पहले से शादीशुदा होने का भी आरोप

महिला का दावा है कि निशांत पहले से शादीशुदा है और उसकी बनारस में एक पत्नी और बेटी भी है. यह सच्चाई भी उससे छिपाई गई थी. पुलिस ने मामले में समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी. एसीपी अभिषेक पांडे के अनुसार, महिला की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement