पेट दर्द, उल्टी और पहुंच गए अस्पताल... Noida के हॉस्टल में खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा छात्रों को Food Poisoning

छात्रों को हॉस्टल के मेस में खाना परोसा गया था. खाना खाते ही छात्रों का पेट दर्द करने लगा और उल्टियां होने लगीं. इस घटना से हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई.

Advertisement
मेस में खाने के बाद बिगड़ी तबीयत (सांकेतिक फोटो) मेस में खाने के बाद बिगड़ी तबीयत (सांकेतिक फोटो)

अरुण त्यागी

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 09 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 9:41 AM IST

ग्रेटर नोएडा में खराब खाना खाने से 100 से ज्यादा छात्र फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) का शिकार हो गए. सभी को हॉस्टल के मेस में खाना परोसा गया था. खाना खाते ही छात्रों का पेट दर्द करने लगा और उल्टियां होने लगीं. इस घटना से हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फान छात्रों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित आर्यन रेजीडेंसी और लॉयड हॉस्टल का है. जहां रहने वाले 100 से ज्यादा अलग-अलग कॉलेजों के छात्र खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए. उन्हें पेट दर्द और उल्टियां होना शुरू हो गईं. हालत बिगड़ते देख हॉस्टल संचालक घबरा गए. जिसके बाद बीमार पड़े छात्रों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया गया. कई छात्र तो खुद से ही अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

यह भी पढ़ें: मैदान में लेटे मरीज, रस्सी से बंधीं बोतलें... 300 से ज्यादा लोगों को फूड पॉइजनिंग, प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

छात्रों ने हॉस्टल संचालक पर खराब खाना परोसने का आरोप लगाया है. पुलिस से भी शिकायत की गई गई. जिसपर पुलिस ने बताया कि प्रकरण थाना नॉलेज पार्क पुलिस के संज्ञान में है. 8 मार्च की शाम छात्रों को भोजन खाया गया था, जिससे छात्रों का पेट खराब हो गया.

Advertisement
अस्पताल में भर्ती छात्र

फौरन उन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है. फिलहाल, सभी छात्रों की हालत ठीक है. साथ ही शांति-व्यवस्था कायम है. मामले में थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: भोजन के बाद सरकारी स्कूल की 107 छात्राएं फूड पॉइजनिंग की शिकार, अस्पताल में कराया भर्ती

बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 9:30 बजे शिवरात्रि में व्रत का खाना खाने के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ी थी.  शिकायत के आधार पर पुलिस और फूड विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है. जांच के बाद एक्शन लिया जाएगा. क्योंकि, इससे पहले भी कुछ हॉस्टलों के खिलाफ ऐसी शिकायतें मिल चुकी हैं. छात्रों ने खाने की क्वालिटी से समझौता करने का आरोप लगाया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »