बेटे ने मां और दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट, हत्या की दो वारदातों से दहला बांदा

UP के बांदा में घरेलू विवाद के चलते एक बेटे ने मां की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उधर, जिले के बबेरू में दामाद ने सो रहे बुजुर्ग ससुर को मौत के घाट उतार दिया.

Advertisement
बाएं मां की हत्या का आरोपी बेटा और दाएं ससुर की हत्या का आरोपी दमाद. बाएं मां की हत्या का आरोपी बेटा और दाएं ससुर की हत्या का आरोपी दमाद.

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 01 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में 12 घंटे के भीतर दूसरी मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई है. पहली घटना में बेटे ने मामूली कहासुनी के बाद डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या कर दी. वहीं, दूसरी तरफ दामाद ने बुजुर्ग ससुर के सिर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है. 

Advertisement

पहला मामला नरैनी कोतवाली के राजनगर इलाके का है. यहां शुक्रवार की सुबह मामूली कहासुनी के बाद बेटे ने डंडे से मां के सिर में वार कर दिया. हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई. आनन-फानन में छोटा बेटा महिला को पास के अस्पताल के गया. मगर, इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. मृतका के छोटे बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

नरैनी मामले में डीएसपी नितिन कुमार ने बताया, सूचना मिली कि कस्बा में एक व्यक्ति ने अपनी मां पर डंडे से वार कर दिया है. इससे वो घायल हो गई. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने छोटे भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

हत्या कर आरोपी दामाद फरार

दूसरा मामला बबेरू कोतवाली के ब्योजा गांव का है. यहां एक बुजुर्ग अपने तबेले में सो रहा था. इसी दौरान रिश्ते में लगने वाले दामाद ने पुरानी रंजिश के चलते ससुर की सिर कुचलकर हत्या कर दी. इसके बाद मौके से फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी रिश्तेदार मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है.

आरोपी की पहचान इस प्रकार हुई है कि मृतक की नातिन की शादी जहां हुई है, आरोपी वहीं का रहने वाला है. फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. 

आरोपी की तलाश के लिए टीम बनाई: DSP

डीएसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया, ब्योजा गांव से सूचना मिली कि एक बुजुर्ग की उसके दामाद ने डंडे से मारकर हत्या कर दी है. जांच में पता चला है कि मृतक की नातिन की शादी मध्यप्रदेश में हुई थी. वहां से आरोपी रिश्तेदार आया था. मामले में केस दर्ज किया गया. पुलिस टीम गठन करके आरोपी की तलाश में जुट गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »