'सिमरन पंजाबी' बनकर बेचे अश्लील वीडियो... जिस्मफरोशी के नाम पर किया पैसों का खेल, भदोही के गैंग की कहानी

नाम था 'सिमरन पंजाबी', लेकिन प्रोफाइल के पीछे कोई महिला नहीं थी. पुलिस का दावा है कि यह एक फर्जी आईडी थी, जिसके सहारे सोशल मीडिया पर पूरा नेटवर्क चलाया जा रहा था. आरोप है कि इसी प्रोफाइल के जरिए बच्चों के यौन शोषण से जुड़ा कंटेंट बेचा जाता था. दूसरे गैरकानूनी लेन-देन भी कराए जाते थे. अब भदोही पुलिस ने एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
भदोही में पकड़ी गई गैंग से जुड़ी महिला. (Photo: Screengrab) भदोही में पकड़ी गई गैंग से जुड़ी महिला. (Photo: Screengrab)

महेश जायसवाल

  • भदोही,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST

उत्तर प्रदेश के भदोही में सनसनीखेज कहानी सामने आई है.यहां पुलिस ने एक गैंग पकड़ा है, जो बच्चों से जुड़ा अश्लील कंटेंट ऑनलाइन बेचता था. इस गैंग में शामिल आरोपी ने सिमरन पंजाबी नाम से आईडी बना रखी थी. वो महिला बनकर लोगों से सोशल मीडिया पर बात करता था. फेसबुक और वॉट्सएप आईडी बनाकर बच्चों के अश्लील वीडियो और फोटो बेचता था.

Advertisement

पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपी लड़कियों की जिस्मफरोशी के नाम पर पैसों का लेन-देन कराता था. इस मामले में एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि इन आरोपियों के पास से मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो और फर्जी पहचान से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं.

गिरफ्तार आरोपियों में सुरियावां थाना क्षेत्र के मऊरामशाला का रहने वाला व्यक्ति और भदोही थाना क्षेत्र के बसुपरा गांव की रहने वाली महिला शामिल है. इस पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि आरोपी ने 'सिमरन पंजाबी' नाम से फेसबुक और वॉट्सएप पर फर्जी महिला आईडी बना रखी थी. वह अपनी वास्तविक पहचान छिपाए रखता था. 

यह भी पढ़ें: 10 हजार अश्लील वीडियो, 40000 फोटो और खाते में 1 करोड़ रुपये... BTech पास इंजीनियर का 'गंदा धंधा'; हरदोई पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

Advertisement

इन आईडी के जरिए चैट ग्रुप बना रखे थे, जहां बच्चों के अश्लील वीडियो और फोटो बेचे जाते थे. इसी के साथ लड़कियों की जिस्मफरोशी के नाम पर पैसों का लेन देन भी होता था. पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल और दो आधार कार्ड बरामद किए हैं, जिनमें एक सिमरन पंजाबी के नाम का फर्जी आधार कार्ड है.

मोबाइल में संदिग्ध वॉट्सएप चैट और अश्लील कंटेंट मिला

पुलिस ने जब पूछताछ की तो आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सिमरन पंजाबी नाम से फर्जी फेसबुक आईडी और फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था. उसके मोबाइल की जांच में कई संदिग्ध वॉट्सएप चैट और अश्लील मीडिया फाइलें भी मिली हैं. 

पुलिस का कहना है कि बच्चों के यौन शोषण से जुड़े ऑनलाइन कंटेंट की निगरानी के दौरान मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. तकनीकी सबूतों के जरिए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं, इसके तार कहां तक फैले हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »