बुर्का न पहनने पर खूनी खेल! Shamli में पति ने पत्नी और 2 मासूम बेटियों की कर दी हत्या, शव सेफ्टी टैंक में दबाए

शामली के कांधला में घरेलू कलह के चलते पति फारुख ने अपनी पत्नी और दो बेटियों (14 और 6 साल) की गोली मारकर हत्या कर दी. 9 दिसंबर से लापता तीनों शवों को आरोपी ने घर के अंदर सेफ्टी टैंक में दबा दिया था. सूचना पर एसपी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी फारुख को हिरासत में ले लिया है. पुलिस शवों की तलाश में जुटी है.

Advertisement
शामली में शवों की तलाश में खुदाई की जा रही (Photo- Screengrab) शामली में शवों की तलाश में खुदाई की जा रही (Photo- Screengrab)

शरद मलिक

  • शामली ,
  • 17 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 6:48 PM IST

उत्तर प्रदेश के शामली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घरेलू कलह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों (14 साल और 6 साल) की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद तीनों शवों को घर के अंदर ही पहले से खोदे गए सेफ्टी टैंक (शौचालय के गड्ढे) में दबा दिया गया. हत्यारोपी पति पत्नी के बुर्का न पहनने से भी नाराज था. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पति फारुख को हिरासत में ले लिया है और शवों की तलाश जारी है. पूरा मामला कांधला थाना क्षेत्र के गढ़ी दौलत गांव का है. 
 
एसपी खुद मौके पर, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

दरअसल, 9 दिसंबर से पत्नी और दोनों बेटियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थीं. परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की, तो शक की सुई पति फारुख पर जाकर टिक गई. 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शामली एन.पी. सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे. एसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि पति फारुख ने ही गोली मारकर हत्या की और फिर तीनों शवों को घर में खोदे गए लैट्रिन के गड्ढे में दबा दिया. हत्या से मारपीट की आशंका जताई जा रही है. 

शवों की तलाश जारी, आरोपी हिरासत में

पुलिस ने आरोपी पति फारुख को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. फारुख ने परिवार में यह कहकर सबको गुमराह किया कि वह पत्नी और बेटियों को उनके मायके छोड़ आया है. हालांकि, कल देर रात तक तीनों के शव बरामद नहीं हुए हैं. पुलिस की टीमें लगातार शवों की तलाश में जुटी हैं, क्योंकि आशंका है कि शवों को सेफ्टी टैंक में छुपाया गया है. इस वीभत्स हत्याकांड से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है और भीड़भाड़ है.

Advertisement

पत्नी के बुर्का न पहनने से था नाराज 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर की ताहिरा और कांधला के फारूक के निकाह को 18 साल हो चुके थे और उनके पांच बच्चे हैं. आर्थिक तंगी और घरेलू कलह के कारण एक माह पहले ताहिरा बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी. ताहिरा के बुर्का न पहनने को लेकर भी फारूक नाराज था. 15 दिन पहले जब फारूक उसे वापस लाया, तो फिर विवाद हुआ. पत्नी द्वारा अपनी मर्जी से जीने की बात कहने पर सनकी पति ने उसकी और दो बेटियों की हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »