गाजियाबाद जाने वालों के लिए जरूरी खबर! 2 महीने बंद रहेगी नोएडा सेक्टर 62 की सर्विस रोड, जानिए वजह

Traffic Advisory: गाजियाबाद की ओर जाने वाली सर्विस रोड 9 अप्रैल से 10 जून तक पूरी तरह बंद रहेगी. मेट्रो लाइन-3 के विस्तार प्रोजेक्ट के तहत पियर P386 के पास दो खास स्टील स्पैन की नींव रखने और उन्हें खड़ा करने का काम चल रहा है. जिसकी वजह से सेक्टर 62 के पास यातायात के लिए वैकल्पिक रास्ते बनाए गए हैं.

Advertisement
9 अप्रैल से 10 जून तक बंद रहेगी नोएडा सेक्टर 62 के पास की सर्विस रोड 9 अप्रैल से 10 जून तक बंद रहेगी नोएडा सेक्टर 62 के पास की सर्विस रोड

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:19 PM IST

नोएडा सेक्टर 62 के पास गाजियाबाद की ओर जाने वाली सर्विस रोड 9 अप्रैल से 10 जून तक पूरी तरह बंद रहेगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर जानकारी दी है कि मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के कारण से ये सर्विस रोड बंद की जा रही है.

DMRC ने बताया कि पियर P386 के पास मेट्रो के दो खास स्टील स्पैन (steel spans) के लिए नींव रखने और उन्हें खड़ा करने का काम चल रहा है. जिसकी वजह से सर्विस रोड बंद करने का फैसला किया गया है. मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, यह निर्माण कार्य मेट्रो सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए बहुत जरूरी है. नोएडा-गाजियाबाद कॉरिडोर पर मेट्रो की सुविधा बढ़ाने और ट्रेनों की आवाजाही को सुचारू बनाने के लिए यह काम जरूरी है. 

Advertisement

बता दें कि यह काम मेट्रो लाइन-3 के विस्तार प्रोजेक्ट का हिस्सा है. इस एक्सटेंशन में नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक मेट्रो लाइन बढ़ाई जा रही है. इसके तहत ट्रेन रिवर्सल सुविधा (train reversal facility) बनाई जा रही है, ताकि ट्रेनें आसानी से दिशा बदल सकें. काम पूरा होने के बाद इसे फिर खोल दिया जाएगा.

ट्रैफिक पर क्या होगा असर?
इलाके में वाहनों की आवाजाही बंद होने से जाम लग सकता है. इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रास्ते (diversions) बना दिए हैं. DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें. अगर संभव हो तो इस रूट पर जाने से बचें या पर्याप्त समय लेकर निकलें. परेशानी से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाए गए बोर्डों और निर्देशों का पालन करें.

Advertisement

इस रूट पर सुबह और शाम पीक ऑवर्स में ज्यादा भीड़ और ट्रैफिक की समस्या हो सकती है. ऐसे में यात्रियों के लिए सलाह है कि  नेविगेशन ऐप्स का इस्तेमाल करें और वैकल्पिक रास्ता चुनें. अगर जरूरी हो तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट मेट्रोस बस का इस्तेमाल करें.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement