सहारनपुर में खूंखार कुत्तों का तांडव... 110 भेड़ों को नोचकर मार डाला, मालिक ने कहा- 15 लाख का नुकसान हो गया

यूपी में सहारनपुर के अंबेहटा कस्बे में आवारा कुत्तों ने तांडव मचा दिया. दरअसल, कुत्ते देर रात 200 भेड़ों के बाड़े में घुस गए थे. इस दौरान कुत्तों ने 110 भेड़ों को नोचकर मार डाला. कई भेड़ों की हालत नाजुक है. इस घटना को लेकर पशुपालक का कहना है कि उसे करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

Advertisement
200 भेड़ों के बाड़े में घुसकर मचाया आतंक. (Photo: Screengrab) 200 भेड़ों के बाड़े में घुसकर मचाया आतंक. (Photo: Screengrab)

राहुल कुमार

  • सहारनपुर,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:35 AM IST

सहारनपुर के अंबेहटा कस्बे में बुधवार की रात दर्दनाक घटना सामने आई. यहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक पशुपालक की भेड़ों पर बाड़े में घुसकर हमला कर दिया. इस हमले में 110 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि कई भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना को लेकर पशुपालक का कहना है कि उसे तकरीबन 15 लाख का नुकसान हो गया है. उसका रो-रोकर बुरा हाल है. कुत्तों के इस आतंक को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

Advertisement

पशुपालक प्रीतम पाल ने कस्बे से बाहर 200 भेड़ों के लिए एक बाड़ा बना रखा था, जिसमें भेड़ें बंधीं थीं. बुधवार की रात मौसम खराब होने के कारण वह घेर में बने कमरे में सो गया. देर रात तेज हवा के बीच आवारा कुत्तों का झुंड बाड़े में घुस आया और भेड़ों पर हमला कर दिया. कुत्तों ने कई भेड़ों को नोच-नोचकर मार डाला, जबकि कई भेड़ें दहशत के कारण दम तोड़ गईं.

शोर और कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर पशुपालक की फैमिली के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को वहां से भगाया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि पास में बूचड़खाना है, जहां से पशुओं के अवशेष खुले में फेंके जा रहे हैं. इसी वजह से इलाके में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: नागपुर में रफ्तार का कहर, ट्रक से कुचलकर 50 भेड़ों की मौत, 15 गंभीर जख्मी

Advertisement

इस घटना में करीब 15 लाख रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस, लेखपाल और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है. इसी के साथ पीड़ित परिवार को मदद के लिए भी मांग उठाई है.

पशुपालक प्रीतम पाल ने कहा कि जब तेज हवा चली तो उस समय यहां पर कुत्ते घुस आए थे. हमारे ताऊ बाहर सो रहे थे. उन्हें एक व्यक्ति ने जगाया कि बाड़े में कुत्ते घुस गए हैं. उन्होंने फिर घर के लोगों को बुलाया. हमने यहां मिलकर कुत्तों को भगाया. कुछ भेड़ों पर कुत्तों ने हमला किया और कुछ दहशत से मर गईं. 110 भेड़ों की मौत हुई है. लगभग 15 लाख का नुकसान हुआ है. यहां पर 200 भेड़ें बंधी हुई थीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement