उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र में प्रेम जाल में फंसाकर किशोरी के साथ यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई पीड़िता की मां की तहरीर के बाद दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई है.
पुलिस के अनुसार, गांव कुतुबपुर निवासी राहुल पर आरोप है कि उसने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई.
यह भी पढ़ें: सहारनपुर में खूंखार कुत्तों का तांडव... 110 भेड़ों को नोचकर मार डाला, मालिक ने कहा- 15 लाख का नुकसान हो गया
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना सरसावा पुलिस ने लगातार दबिश देना शुरू किया. पुलिस टीम ने कई संभावित ठिकानों पर तलाश की और आखिरकार आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद इलाके में मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
आरोपी की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. यह मामला नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा गया है, जिसके चलते पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं.
पुलिस का बयान
थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता बताया है. अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और नाबालिगों से जुड़े अपराधों में लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.
राहुल कुमार