कांवड़ यात्रा के लिए हाईटेक सुरक्षा, सहारनपुर में 3000 CCTV कैमरों से होगी 24 घंटे निगरानी

कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है. पुलिस लाइन में नए मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया गया है, जहां से पूरे कांवड़ मार्ग पर लगे 3 हजार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी होगी. 350 से ज्यादा नाइट विजन कैमरे भी लगाए गए हैं. पुलिस ने 24 घंटे निगरानी और दूसरे राज्यों की पुलिस से समन्वय का दावा किया है.

Advertisement
कांवड़ यात्रा के दौरान 24 घंटे कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर. (Photo: Screengrab) कांवड़ यात्रा के दौरान 24 घंटे कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नजर. (Photo: Screengrab)

राहुल कुमार

  • सहारनपुर ,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:16 PM IST

कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कांवड़ मार्ग पर हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए पुलिस लाइन में एक नए मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम की शुरुआत की गई है. इस कंट्रोल रूम का उद्घाटन सहारनपुर मंडल के डीआईजी अभिषेक सिंह ने फीता काटकर किया. अब इसी कंट्रोल रूम से पूरे कांवड़ मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लगातार निगरानी की जाएगी.

Advertisement

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिलेभर में करीब 3000 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इनमें 350 से अधिक नाइट विजन कैमरे भी शामिल हैं, जो रात के समय भी कांवड़ मार्ग पर लगातार नजर रखेंगे. पुलिस का कहना है कि इन कैमरों के जरिए पूरे रूट की गतिविधियों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी.

कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर पुलिस अलर्ट

मुख्य कंट्रोल रूम के अलावा देवबंद, काली नदी चौकी और गंगोह क्षेत्र में तीन सब-कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं. इन केंद्रों से स्थानीय स्तर पर निगरानी और समन्वय किया जाएगा. पुलिसकर्मियों की अलग-अलग ड्यूटी तय की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.

कांवड़ यात्रा के दौरान बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए सहारनपुर पुलिस उत्तराखंड, हरिद्वार, रुड़की और यमुनानगर पुलिस के साथ भी लगातार संपर्क में है. अधिकारियों के अनुसार, ट्रैफिक, रूट डायवर्जन और कांवड़ियों की भीड़ से जुड़ी किसी भी स्थिति पर तुरंत समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

Advertisement

पूरे कांवड़ मेले पर पुलिस की 24 घंटे निगरानी

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोया-पाया केंद्र भी बनाया गया है. यहां बिछड़े लोगों की जानकारी दर्ज की जाएगी और उन्हें उनके परिवार या साथियों से मिलाने का प्रयास किया जाएगा. इससे यात्रा के दौरान लोगों को होने वाली परेशानी कम करने की कोशिश की जाएगी. पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है. कंट्रोल रूम, सीसीटीवी नेटवर्क, सब-कंट्रोल रूम और दूसरे राज्यों की पुलिस से समन्वय के जरिए यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »