साथ जिए, साथ ही दुनिया छोड़ गए... सहारनपुर में आधे घंटे के अंतराल में पति-पत्नी की मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बुजुर्ग दंपति की आधे घंटे के अंतराल में मौत हो गई. पहले 68 वर्षीय अमर सिंह की सीने में दर्द के बाद अस्पताल में मौत हुई. पति के निधन का सदमा उनकी 64 वर्षीय पत्नी परवेश कौर सहन नहीं कर सकीं और उन्होंने भी कुछ देर बाद दम तोड़ दिया. दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकली.

Advertisement
पति-पत्नी के अटूट रिश्ते की कहानी.(Photo: AI-generated) पति-पत्नी के अटूट रिश्ते की कहानी.(Photo: AI-generated)

aajtak.in

  • सहारनपुर,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:41 PM IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से पति-पत्नी के अटूट रिश्ते की एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बुजुर्ग दंपति की महज आधे घंटे के अंतराल में मौत हो गई. परिवार का कहना है कि पति की मौत का सदमा पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उन्होंने भी कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया.

दरअसल, यह घटना सहारनपुर के कोली माजरा गांव की है. मृतकों की पहचान 68 वर्षीय अमर सिंह और उनकी 64 वर्षीय पत्नी परवेश कौर के रूप में हुई है. दोनों की एक साथ हुई मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP के सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मृतक के बेटे लकी सिंह ने बताया कि उनके पिता अमर सिंह गांव में मोबाइल फोन की दुकान चलाते थे. गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई. परिवार उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पति की मौत का सदमा नहीं सह सकीं पत्नी

परिवार के मुताबिक, अमर सिंह की मौत की खबर जैसे ही उनकी पत्नी परवेश कौर को मिली, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. परवेश कौर पिछले तीन वर्षों से लकवे की बीमारी से पीड़ित थीं.

बताया गया कि पति की मौत का गहरा सदमा लगने के कारण उनकी हालत तेजी से खराब हो गई. परिवार ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन करीब आधे घंटे के भीतर उन्होंने भी दम तोड़ दिया.

Advertisement

पति-पत्नी की लगातार हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. घर में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

एक साथ निकली अंतिम यात्रा, नम हुईं आंखें

जब दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ घर से निकली तो गांव का माहौल बेहद भावुक हो गया. इस दृश्य को देखकर ग्रामीणों और रिश्तेदारों की आंखें नम हो गईं.

गांव के लोगों ने दंपति को नम आंखों से अंतिम विदाई दी. हर कोई दोनों के साथ बिताए जीवन और उनके गहरे रिश्ते को याद कर भावुक नजर आया.

परिवार और ग्रामीणों ने पूरे सम्मान के साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया. एक साथ पति-पत्नी की मौत की यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »