UP: सचेंडी गैंगरेप केस में बड़ा एक्शन, 50 हजार का इनामी दारोगा अमित मौर्या गिरफ्तार, 5 महीने से था फरार

सचेंडी गैंगरेप केस में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी और निलंबित दारोगा अमित मौर्या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को सोना गांव के पास से पकड़ा गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले में पहले ही एक अन्य मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस अब आगे की जांच कर रही है.

Advertisement
रेप का आरोपी दारोगा गिरफ्तार. (Photo: Simer Chawla/ITG) रेप का आरोपी दारोगा गिरफ्तार. (Photo: Simer Chawla/ITG)

सिमर चावला

  • कानपुर ,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:49 PM IST

सचेंडी गैंगरेप केस में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी और निलंबित दारोगा अमित मौर्या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे सचेंडी थाना क्षेत्र के सोना गांव के पास से पकड़ा. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी और लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी. इस मामले में पहले ही एक अन्य मुख्य आरोपी शिवबरन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

Advertisement

यह मामला सचेंडी क्षेत्र की एक किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म से जुड़ा हुआ है. एफआईआर दर्ज होने के बाद से अमित मौर्या फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर सक्रिय था. वह वीडियो और पोस्ट के जरिए खुद को निर्दोष बताने की कोशिश करता रहा और मामले को अलग रूप देने का प्रयास करता रहा. इसके अलावा उसने मुकदमे को निरस्त कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने उसकी अपील खारिज कर दी थी.

गिरफ्तारी से बचने के लिए लंबे समय से बदल रहा था ठिकाने

पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की तैयारी भी शुरू कर दी गई थी. लगातार दबाव और जांच के बीच पुलिस को आखिरकार उसकी लोकेशन सोना गांव के पास मिली, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. 

Advertisement

 मुख्य आरोपी शिवबरन यादव हो चुका है गिरफ्तार

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है. संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) संकल्प शर्मा ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया तेजी से की जा रही है. फिलहाल पुलिस इस केस से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है और अन्य साक्ष्यों को भी एकत्र किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »