राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात UPSSF के पद अब होंगे स्थायी, चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. सुरक्षा में तैनात UPSSF के 1,155 अस्थायी पद अब स्थायी कर दिए गए हैं.

Advertisement
राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) के 1,155 अस्थायी पदों को स्थायी कर दिया गया है. (Photo: ITG) राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) के 1,155 अस्थायी पदों को स्थायी कर दिया गया है. (Photo: ITG)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:52 AM IST

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद शासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है. मंदिर की सुरक्षा में तैनात उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) के 1,155 अस्थायी पदों को स्थायी कर दिया गया है.

बता दें, राम मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ, यूपीएसएसएफ, उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी के साथ-साथ निजी सुरक्षाकर्मियों के पास भी है.

Advertisement

वहीं, स्थायी किए गए पदों में सेनानायक, उप सेनानायक, सहायक सेनानायक, दलनायक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी, आरक्षी चालक, चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, रेडियो निरीक्षक, प्रधान परिचालक, सहायक परिचालक और कार्यशाला सहायक सहित अन्य पद शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी पर 18 पेज की जांच रिपोर्ट आई, ड्रेस कोर्ड समेत दिए ये सुझाव

इस बीच, अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और मनीष यादव की पुलिस कस्टडी रिमांड की तैयारी की जा रही है. मामले के विवेचक ने दोनों आरोपियों की 7 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए अदालत में आवेदन दाखिल किया है. न्यायाधीश ने रिमांड अर्जी पर सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि निर्धारित की है.

चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी से जुड़ी एक नई रिपोर्ट ने हलचल मचा दी है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि चोरी की वास्तविक रकम करोड़ों रुपये में थी, जबकि एसआईटी और पुलिस के समक्ष केवल लाखों रुपये की बरामदगी दिखाई गई.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों को पकड़ा था. इसके बाद करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये बरामद किए गए. सूत्रों का कहना है कि एसआईटी को पूरी रकम की जानकारी नहीं दी गई, बल्कि केवल एक हिस्से की जानकारी दी गई.

वहीं, चढ़ावा चोरी की जांच के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और BJP विधायक सतीश महाना ने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि उनका दान चोरी हो गया है, संभव है कि उन्होंने उसे सच्ची श्रद्धा से न दिया हो.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »