होर्मुज स्ट्रेट हमले में मारे गए शिवानंद के भाई से राहुल गांधी की फोन पर भावुक बातचीत, परिवार ने रखी नौकरी और शिक्षा की मांग

देवरिया के सुरौली गांव के रहने वाले शिवानंद चौरसिया की होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर काम के दौरान मिसाइल हमले में मौत हो गई. उनके परिवार से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फोन पर बात की. मृतक के भाई ने नौकरी और बच्चों की शिक्षा की मांग रखी. राहुल गांधी ने मदद का आश्वासन देते हुए सरकार को जानकारी देने की बात कही.

Advertisement
राहुल गांधी की फोन पर शिवानंद के भाई से भावुक बातचीत. (Photo: ITG) राहुल गांधी की फोन पर शिवानंद के भाई से भावुक बातचीत. (Photo: ITG)

राम प्रताप सिंह

  • देवरिया,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:53 PM IST

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सुरौली गांव के रहने वाले शिवानंद चौरसिया की हाल ही में होर्मुज स्ट्रेट में हुए एक जहाज पर मिसाइल हमले में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शिवानंद जहाज पर काम करते थे और इसी दौरान यह हादसा हुआ. इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने राहुल गांधी को जानकारी दी. इसके बाद बुधवार को यूथ कांग्रेस के नेता शिवानंद चौरसिया के घर पहुंचे. इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मृतक के भाई राम प्रवेश की फोन पर बात कराई गई.

Advertisement

फोन कॉल के दौरान राहुल गांधी और मृतक के भाई के बीच बातचीत हुई, जिसमें परिवार ने घटना से जुड़ी जानकारी साझा की. राम प्रवेश ने राहुल गांधी को बताया कि उनके भाई जहाज पर काम करते थे और उन पर मिसाइल गिरने से उनकी मौत हो गई. उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक उनके भाई का पार्थिव शरीर वापस नहीं आया है. इस पर राहुल गांधी ने पूछा कि क्या बॉडी रिकवर हो गई है या नहीं.

राहुल गांधी ने परिवार से जताई संवेदना और मदद का भरोसा दिया

मृतक के भाई राम प्रवेश ने बताया कि बॉडी अभी तक नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही मिल जाएगी और रात तक आने की संभावना है. इसके बाद राहुल गांधी ने परिवार से संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह परिवार को पूरा प्यार और समर्थन देना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर परिवार के लिए किसी भी तरह की मदद की जरूरत हो तो वे बताएं.

Advertisement

राहुल गांधी ने कहा कि वह सरकार तक उनकी बात पहुंचाएंगे और जहां भी पत्र लिखने की जरूरत होगी, वह लिखेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार केंद्र में नहीं है, लेकिन वह इस मामले को आगे जरूर उठाएंगे. इस बातचीत के दौरान मृतक के भाई राम प्रवेश ने परिवार की आर्थिक स्थिति और भविष्य को लेकर चिंता जताई. उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि उनकी मांग है कि शिवानंद की पत्नी को नौकरी दी जाए और बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था की जाए.

अभी तक नहीं हुई पार्थिव शरीर की रिकवरी

परिवार ने यह भी मांग की कि आर्थिक सहायता की व्यवस्था की जाए ताकि परिवार का जीवन चल सके. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि वो उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे और जहां भी आवश्यक होगा, पत्राचार करेंगे. यह बातचीत यूथ कांग्रेस के नेताओं की मौजूदगी में कराई गई, जो मृतक के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे थे. शिवानंद चौरसिया की मौत के बाद उनका परिवार गहरे सदमे में है और अब उनकी आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »