सुंदर लड़कियों से कराते थे शादी, फिर लूटकर हो जाते थे फरार, प्रयागराज में लुटेरे गैंग का पर्दाफाश

प्रयागराज से लूट का एक गजब मामला सामने आया है. जहां सक्रिय एक गैंग खूबसूरत लड़कियों की फोटो दिखाकर शादी करवाता था और शादी के बाद दूल्हे को लूट लेता था. मामले में पुलिस ने गैंग के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
सुंदर लड़कियों से शादी कराकर लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश सुंदर लड़कियों से शादी कराकर लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश

आनंद राज

  • प्रयागराज,
  • 02 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST

यूपी के प्रयागराज की नैनी पुलिस ने ऐसे गैंग को पकड़ा है जो शादी करने वाले लडकों के परिवार को सुंदर-सुंदर लड़कियों की फोटो दिखाकर शादी कराता था. वहीं, शादी के बाद दुल्हन सारे जेवरात और सामान लेकर रफू चक्कर हो जाती थी. शिकायत के बाद यूपी के कमिश्नरेट प्रयागराज की नैनी थाने की पुलिस ने गैंग को पकड़ लिया है. जिसमें चार पुरुष और पांच महिला शामिल हैं. फिलहाल गिरफ्तारी के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है.

Advertisement

मुजफ्फरनगर के रहने वाले युवक की शिकायत पर खुला राज

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए सोने चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और 55 हजार नगद बरामद किया है. इसके अलावा इस बात की पुलिस अभी भी जांच कर रही है कि यह गैंग अपना शिकार और कितने लोगों को बना चुका है. इसके अलावा पुलिस इस गैंग में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में भाजपा मुख्यमंत्री पद के लिए तैयार कर रही 20 दूल्हे और एक लूटेरी दूल्हन: हनुमान बेनीवाल

कुछ दिन पहले गैंग ने पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले अमन को भी अपना शिकार बनाया था. लुटेरी दुल्हन के गैंग के लोगों ने अमन को पहले फोटो दिखाया फिर शादी करवाने के लिए प्रयागराज बुला लिया. शादी के बाद अमन जब पत्नी को लेकर घर जाने लगा तो उसे आरोपी शुकलाल सहित गैंग के अन्य सदस्यों ने रोक लिया. इसके बाद यमुना पुल के पास शादी में चढ़ाए लाखों के आभूषण और नकदी छीनकर दुल्हन लेकर फरार हो गए. जिसके बाद अमन ने प्रयागराज के नैनी थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी.

Advertisement

बाहर से लोगों को बुलाकर प्रयागराज में करते थे लूटपाट

प्रयागराज के एसीपी करछना वरुण कुमार ने बताया कि 28 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक युवक को शादी के लिए गैंग ने बुलाया था. खतौली थाने के भगेला निवासी अमन सिंह गुरुवार रात नैनी थाने पहुंचा. उसने बताया कि वह अपने चाचा अशोक कुमार और ताऊ राम कुमार के साथ प्रयागराज आया था. इस दौरान पूर्व परिचित कौशांबी निवासी शुकलाल ने अमन की शादी की बात कही थी. लड़की पसंद आने पर 70 हजार रुपए शुकलाल ने ले लिए थे. इसके बाद उसने अरैल के शूल टंकेश्वर मंदिर में अमन की शादी कराई.

यह भी पढ़ें: दुल्हन एक दूल्हा अनेक... 3 दिन बाद पति को लूटकर फरार होने वाली लुटेरी महिला समेत 3 गिरफ्तार

गिरफ्तार सभी आरोपी धूमनगंज और एयरपोर्ट थाने इलाके के रहने वाले हैं. ये सभी बाहर के व्यक्तियों को अपने गैंग की लड़कियों की फोटो दिखाकर शादी के बहाने बुलाते थे. मौका देखकर उनका कीमती सामान रुपए और आभूषण लेकर भाग जाते थे. इससे पहले भी ये गैंग इसी तरह की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. फिलहाल पुलिस अभी इन लोगों से और पूछताछ करेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अब तक गैंग ने इस तरह की कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »