'बंटी-बबली और बहू ने मारा है...', प्रयागराज में करोड़पति परिवार की 4 लाशें और दीवार पर लिखा मैसेज

प्रयागराज के एक करोड़पति परिवार के चार लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. जहां तीन लाशें घर के अंदर मिली तो चौथी परिवार की ही एक दुकान में सड़ी हुई हालत में मिली. इसके अलावा लाशों के पास दीवार पर लिखा मैसेज भी कई सवाल खड़े कर रहा है.

Advertisement
करोड़पति फैमली की 4 लाशें और दीवार पर मैसेज (Photo: itg) करोड़पति फैमली की 4 लाशें और दीवार पर मैसेज (Photo: itg)

पंकज श्रीवास्तव

  • प्रयागराज,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:35 AM IST

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के एक करोड़पति परिवार के चार लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. सबसे पहले सिटी जोन के कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका इलाके में घर के अंदर से तीन लोगों के शव बरामद हुए, लेकिन घर का बेटा गायब था.  जांच तेज होती तब तक शाम को लापता बेटे का भी शव बरामद हो गया.

Advertisement

'बंटी-बबली और बहू ने मारा है'

पुलिस के मुताबिक घर के मुखिया 70 साल के रविंद्र कुमार वैश्य, उनकी 65 साल की पत्नी अनीता और 45 साल की बेटी मीनाक्षी का शव जहां मंगलवार को बरामद हुआ था. वहीं देर शाम लापता 40 साल के बेटे अभिषेक का भी शव मिल गया. पुलिस ने घर की तलाशी ली है. घर की दीवारों और एक बोर्ड पर यह लिखा पाया गया है कि 'बंटी-बबली' और 'बहू ने मारा है'. दीवारों पर यह लिखे होने और परिवार के चारों सदस्यों के शव मिलने के बाद पुलिस अब आत्महत्या या हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है. हालांकि मृतकों के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने से अब हत्या मानकर ही  पड़ताल हो रही है.

दुकान में मिला सड़कर फूल चुका अभिषेक का शव
 
अभिषेक का शव मृतक परिवार की 12-13 दुकानों में से एक दुकान के अंदर मिला है.  वीरेंद्र कुमार वैश्य के ही एक परिजन ने शव की शिनाख्त उनके बेटे अभिषेक के रूप में की है. हालांकि अभिषेक का शव कई दिन पुराना लग रहा है और सड़कर फूल गया है. पुलिस ने बाकी तीनों के साथ उसके शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

जेल में बंद दूसरा बेटा, बहू की तलाश

पुलिस की शुरुआती जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि मृतक वीरेंद्र कुमार वैश्य का दूसरा बेटा अश्विनी वैश्य कौशांबी जेल में बंद है. फ्रॉड के पुराने मामले में वह सजा काट रहा है. पुलिस के मुताबिक अश्विनी की एक महिला से शादी हुई थी जिसके बारे में भी पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है.  पुलिस की फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही हैं और आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं.

'किसी भारी चीज से मारकर हत्या'

एडिशनल पुलिस कमिश्नर के मुताबिक शवों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी भारी चीज से मारकर सभी की हत्या की गई है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. 

एडिशनल पुलिस कमिश्नर के मुताबिक जेल में बंद अश्विनी और अभिषेक दोनों अपराधिक प्रवृत्ति के थे. दोनों की अपने पिता से भी अनबन रहती थी. पुलिस  के मुताबिक घर और दुकान में जहां पर शव मिले हैं, वहां पर बाहर से ताले लगे हुए थे. ताले तोड़कर ही पुलिस ने दुकान और घर से शव बरामद किए हैं. एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ अजय पाल शर्मा ने जल्द ही पूरे मामले के खुलासे का दावा किया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »