कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने महाराष्ट्र के आदिवासी छात्रों की समस्याओं को उठाया है, जो पिछले 10 दिनों से भी अधिक समय से अपने अधिकारों के लिए भूख हड़ताल पर बैठे हैं. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इस बारे में पोस्ट साझा की है. पूरा मामला पुणे में आयोजित हुए 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से जुड़ा है. इस कार्यक्रम में 22 अगस्त को एक आदिवासी छात्रा ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया था.