'ग्रह-दोष, अकाल मृत्यु और अनहोनी...' डराकर दुकानदार से ऐंठे रुपये! बिजनौर पुलिस के हत्थे चढ़े पंजाब के ठग

बिजनौर के नगीना बाजार में अकाल मृत्यु और ग्रह-दोष का खौफ दिखाकर दुकानदार से हजारों रुपये ऐंठने वाले दो कथित साधुओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़े गए पंजाब निवासी आरोपियों के पास से ठगी के रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं.

Advertisement
बिजनौर पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर ठग (Photo-ITG) बिजनौर पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर ठग (Photo-ITG)

संजीव शर्मा

  • बिजनौर ,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:40 AM IST

बिजनौर जिले के नगीना बाजार में दुकान चलाने वाले राजेश टंडन से साधु के भेष में आए दो ठगों ने ग्रह-दोष और अकाल मृत्यु का डर दिखाकर 11,500 रुपये ऐंठ लिए. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों, जसनाथ और सेवानाथ को गिरफ्तार कर लिया. पंजाब के मोगा जिले के रहने वाले इन आरोपियों के पास से ठगे गए 11,500 रुपये भी बरामद हो गए हैं. पुलिस अब दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उनके पुराने नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.

Advertisement

अकाल मृत्यु का डर दिखाकर ऐंठे रुपये

घटना के समय दुकानदार राजेश टंडन अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी दो कथित साधु वहां पहुंचे. आरोपियों ने बातचीत के दौरान उनकी ग्रह-दशा खराब होने, अकाल मृत्यु का दोष होने और परिवार तथा पुत्र पर भारी संकट आने की बात कहकर मन में अनहोनी का भय बैठा दिया. इसके बाद दोष निवारण के नाम पर पहले 6,000 रुपये और फिर परिवार का संकट दूर करने के नाम पर 5,500 रुपये ऐंठ लिए.

अहसास होते ही पुलिस के पास पहुंचे पीड़ित

ठगों के जाने के कुछ देर बाद ही राजेश टंडन को खुद के साथ धोखाधड़ी होने का अहसास हुआ. उन्होंने तुरंत नगीना थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी बात बताई. बिजनौर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज के जरिए संदिग्धों की पहचान कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा.

Advertisement

पंजाब के मोगा के रहने वाले हैं आरोपी

एसपी बिजनौर के.के. बिश्नोई के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान जसनाथ और सेवानाथ, निवासी जिला मोगा (पंजाब) के रूप में दी है. ये आरोपी साधु का भेष धारण कर अलग-अलग जिलों में घूमते थे और लोगों को डराकर वसूली करते थे. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इन्होंने पहले कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »