संभल के दूसरे मुस्लिम बाहुल्य इलाके में भी मिला बंद पड़ा मंदिर, पुलिस ने खुलवाया ताला

संभल में मुस्लिम इलाके में 46 साल पुराने बंद पड़े मंदिर के मिलने के बाद अभी हलचल थमी भी नहीं थी कि यहीं पर एक और मंदिर मिला है. अतिक्रमण हटाने के दौरान घनी बस्ती के बीच पुलिस को यह मंदिर दिखाई दिया. मंदिर की साफ सफाई शुरू कर दी गई है.

Advertisement
संभल में मिला एक और मंदिर संभल में मिला एक और मंदिर

अरविंद ओझा / अभिनव माथुर

  • संभल,
  • 17 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 1:34 PM IST

उत्तर प्रदेश के संभल में मुस्लिम इलाके में 46 साल पुराने बंद पड़े मंदिर के मिलने के बाद अभी हलचल थमी भी नहीं थी कि यहीं पर एक और मंदिर मिला है. अतिक्रमण हटाने के दौरान घनी बस्ती के बीच पुलिस को यह मंदिर दिखाई दिया. मंदिर की साफ सफाई शुरू कर दी गई है.  ये मंदिर हयातनगर थाना इलाके के सरायतरीन में पाया गया है.  जबकि पहले मिला मंदिर संभल के खग्गू सराय इलाके में था.

Advertisement

सरायतरीन पूरी तरह से मुस्लिम बाहुल्य है. हालांकि यहां पर किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण नहीं पाया गया है. मंदिर का दरवाजा खुला तो भीतर हनुमान जी और राधा कृष्ण की खूबसूरत मूर्तियां थी जिन्हें अब जाकर साफ सुथरा किया गया है.

बीते शनिवार को मिले मंदिर के बारे में बात करें तो संभल हिंसा के बाद उपद्रवियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. इस दौरान बिजली चोरी का हाल देखकर SP कृष्ण कुमार बिश्नोई भड़क उठे थे. दरअसल, बिजली विभाग के अधिकारियों ने एसपी को बताया था कि जब हम चेकिंग करने जाते हैं तो दबंग किस्म के लोग धमकाते हैं. देख लेने की धमकी देते हैं. ये बात सामने आने के बाद से पुलिस और प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण और बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की.

तब मस्जिदों और घरों में छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर बिजली चोरी के खुलासे हुए. लेकिन इसी दौरान शनिवार सुबह पुलिस तब हैरान रह गई जब दीपा राय इलाके में चेकिंग के समय अचानक एक मंदिर मिल गया जो कि सन 1978 का बताया गया. 46 सालों से बंद पड़ा ये मंदिर सपा सांसद जियाउररहमान बर्क के घर से 200 मीटर की दूरी पर मिला था. मंदिर के अंदर हनुमान जी की प्रतिमा, शिवलिंग और नंदी स्थापित थे.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »