नोएडा: Instagram कमेंट को लेकर मारपीट, फिर Thar से कुचलने की कोशिश, पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमन अवाना और आकाश अवाना के रूप में हुई है, जो एफआईआर में नामजद हैं. फिलहाल, नामजद दो अन्य आरोपी गौरव चौहान और कुणाल चौहान अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

Advertisement
नोएडा में थार से टक्कर मारने वालों पर एक्शन नोएडा में थार से टक्कर मारने वालों पर एक्शन

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा ,
  • 05 जून 2025,
  • अपडेटेड 1:25 PM IST

नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर 53 में मारपीट और युवक को थार से कुचलने की कोशिश के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमन अवाना और आकाश अवाना के रूप में हुई है, जो एफआईआर में नामजद हैं. 

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत इंस्टाग्राम पर कमेंट को लेकर हुई थी. दोनों आरोपियों ने सौरभ यादव और उसके भाई सुमित को अपने ऑफिस के पास बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन बात बिगड़ गई और आरोपियों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान अमन अवाना ने सौरभ यादव को थार गाड़ी से टक्कर भी मारी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. 

Advertisement

थाना सेक्टर-24 पुलिस ने घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी को पहले ही जब्त कर लिया था. फिलहाल, नामजद दो अन्य आरोपी गौरव चौहान और कुणाल चौहान अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

इस संबंध में एडीसीपी सुमित शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि 2 जून को सौरभ यादव द्वारा थाना सेक्टर 24 पर आकाश अवाना, अमन अवाना, गौरव चौहान एवं कुणाल चौहान के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करवाया हुआ था. अभियुक्तों द्वारा सौरभ यादव और उसके भाई सौरभ यादव के साथ काफी मारपीट की गई थी. घटना में एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें अमन अवाना द्वारा सौरभ यादव को टक्कर भी मारी गई.  आज दो मुख्य अभियुक्त अमन अवाना और आकाश अवाना को गिरफ्तार किया गया है, घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी को पहले ही जब्त किया जा चुका है. उपरोक्त दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के सामने पेश किया जायेगा, बाकी अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »