नोएडा: शराब के पैसे को लेकर हुआ विवाद... पिता ने कर दी बेटे की हत्या

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में शराब के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक पिता ने कथित तौर पर अपने बेटे की बांस की लाठी से पीटकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, 47 वर्षीय देवेंद्र ने बेटे करण द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर उसके सिर पर हमला किया. इलाज के दौरान करण की मौत हो गई.

Advertisement
पिता ने की पुत्र की हत्या. (Photo: (Photo: Representational) पिता ने की पुत्र की हत्या. (Photo: (Photo: Representational)

aajtak.in

  • नोएडा,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:37 AM IST

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में शराब के पैसे को लेकर हुए घरेलू विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. पुलिस ने अपने ही बेटे की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में 47 वर्षीय देवेंद्र को गिरफ्तार किया है. आरोपी को गुरुवार को एक्सपो मार्ट और तुगलकपुर के बीच ड्रेन रोड पर एक पुलिया के पास से पकड़ा गया. उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बांस की लाठी भी बरामद कर ली गई है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, 21 जून को देवेंद्र नशे की हालत में घर पहुंचा था. उसने अपने बेटे करण से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे, लेकिन करण ने पैसे देने से इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हुआ. आरोप है कि अगले दिन देवेंद्र दोबारा घर लौटा और गुस्से में बांस की लाठी से करण के सिर पर कई वार कर दिए. वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया.

इलाज के दौरान हो गई थी करण की मौत
परिजन गंभीर रूप से घायल करण को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान 22 जून को उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मृतक की मां ने नॉलेज पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी. आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »