दूल्हे का नागिन डांस देखकर दुल्हन ने किया शादी से इनकार, इसके बाद जमकर हुई मारपीट 

कानपुर के हल्कापुर गांव में जयमाल से पहले दूल्हा नागिन डांस करने लगा. बताया जा रहा है कि इसके बाद शराब के नशे में वह स्टेज पर गिर भी पड़ा. दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई. पुलिस मौके पर पहुंची. लड़की पक्ष ने अतिरिक्त दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है. मामले की जांच जारी है.

Advertisement
दुल्हन ने दूल्हे का नागिन डांस देखकर शादी करने से इनकार कर दिया है (Photo: AI generated) दुल्हन ने दूल्हे का नागिन डांस देखकर शादी करने से इनकार कर दिया है (Photo: AI generated)

aajtak.in

  • कानपुर ,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

शादी की खुशियां उस वक्त  बदल गईं, जब जयमाल से ठीक पहले दूल्हे की हरकतें देखकर दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. आरोप है कि दूल्हा शराब के नशे में इतना धुत था कि स्टेज पर पहुंचते ही संतुलन खो बैठा और लोगों के सामने नागिन डांस करने लगा. इसके बाद दुल्हन ने सभी के सामने कहा कि वह नशे की हालत में आए दूल्हे से शादी नहीं करेगी.

Advertisement

मामला कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के हल्कापुर गांव का है. यहां शोभन बेरी सवाई से बारात पहुंची थी. शादी की शुरुआती रस्में सामान्य ढंग से पूरी हुईं. तिलक के बाद बारात दरवाजे पर पहुंची और जयमाल की तैयारी शुरू हुई. इसी दौरान दूल्हे को स्टेज पर बुलाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी हालत बिगड़ गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूल्हा स्टेज पर गिर पड़ा और नशे की हालत में अजीब हरकतें करने लगा. मौजूद लोगों का कहना है कि वह नागिन डांस भी करने लगा. यह दृश्य देखकर दोनों पक्षों के लोग हैरान रह गए. जब दुल्हन को दूल्हे की हालत का पता चला तो वह भी स्टेज पर पहुंची. दूल्हे की स्थिति देखने के बाद उसने बिना देर किए शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन ने साफ शब्दों में कहा कि वह किसी नशे के आदी व्यक्ति के साथ अपना जीवन शुरू नहीं कर सकती.

Advertisement

दुल्हन की बात सुनते ही मारपीट 

दुल्हन के फैसले के बाद माहौल अचानक गर्म हो गया. दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया.इसके बाद मामला थाने पहुंचा, जहां दिनभर पंचायत और समझौते की कोशिशें चलती रहीं. हालांकि दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही और उसने दोहराया कि वह नशे की हालत में आए दूल्हे से किसी भी कीमत पर शादी नहीं करेगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली थी. प्रारंभिक जानकारी में दूल्हे के नशे में होने की बात सामने आई है. उन्होंने बताया कि लड़की पक्ष ने यह आरोप भी लगाया है कि लड़के वालों ने शादी के दौरान एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की थी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के आरोपों की पड़ताल की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »