पीछा किया, अचानक दबोचा और की छेड़छाड़... मुजफ्फरनगर में महिला से बदसलूकी CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर के खतौली में मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. घटना पास के मकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. पुलिस ने संज्ञान लेकर FIR दर्ज कर ली है और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई हैं.

Advertisement
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस.(Photo: Screengrab) आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस.(Photo: Screengrab)

संदीप सैनी

  • मुजफ्फरनगर,
  • 23 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:19 PM IST

मुजफ्फरनगर के खतौली कस्बे में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही महिला का पीछा करता और अचानक उसे पकड़कर छेड़छाड़ करता दिखाई दे रहा है. महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया. पूरी घटना पास के मकान में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुई थी.

Advertisement

बताया जा रहा है कि घटना 15 सितंबर की सुबह की है. महिला रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के बाद अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसका पीछा किया और रास्ते में अचानक उसके साथ छेड़छाड़ की. महिला के विरोध और चिल्लाने पर वह वहां से भाग निकला. बाद में सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, जुमे की नमाज से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने स्थानीय पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं.

Advertisement

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सीओ खतौली रूपाली राव ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रही थी, जिसमें एक व्यक्ति महिला के साथ छेड़खानी करता दिखाई दे रहा था. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया. आरोपी की पहचान के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है.

सीओ ने कहा कि आरोपी की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान होने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी. घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »