बांदा: जांच कमेटी के सामने मुख्तार के परिजन नहीं हुए पेश, जेल से भी नहीं लिया सामान

मुख्तार अंसारी का परिवार लगातार मुख्तार की मौत को लेकर कई तरह के दावे करता है और सरकार-जेल प्रशासन पर बड़े-बड़े आरोप लगाता है. लेकिन जब मजिस्ट्रियल जांच टीम ने अंसारी परिवार के सदस्यों को उनके इस मामले पर बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया, तो परिवार का कोई भी सदस्य बयान दर्ज करवाने के लिए नहीं आया.

Advertisement
मुख्तार अंसारी (फाइल-फोटो) मुख्तार अंसारी (फाइल-फोटो)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा ,
  • 15 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 10:29 PM IST

उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में हार्ट अटैक से मौत के बाद उसके परिवार ने सरकार और जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे. अंसारी के परिवार का आरोप था कि मुख्तार अंसारी को जेल में जहर देकर मारा गया है. जिसके बाद इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच चल रही थी. लेकिन मुख्तार अंसारी के परिवार में से कोई भी मजिस्ट्रियल जांच में बयान देने नहीं आया है. मुख्तार के परिवार के किसी भी सदस्य ने जांच कमेटी के सामने मुख्तार की मौत को लेकर अपने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं.

Advertisement

हैरान करने वाली बात ये है कि मुख्तार अंसारी का परिवार लगातार मुख्तार की मौत को लेकर कई तरह के दावे करता है और सरकार-जेल प्रशासन पर बड़े-बड़े आरोप लगाता है. लेकिन जब मजिस्ट्रियल जांच टीम ने अंसारी परिवार के सदस्यों को उनके इस मामले पर बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया, तो परिवार का कोई भी सदस्य बयान दर्ज करवाने के लिए नहीं आया. बता दें कि मजिस्ट्रियल जांच कमेटी के सामने बयान दर्ज करवाने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल थी. 

मुख्तार के परिवार ने जांच कमेटी के सामने नहीं दिए बयान

न्यायिक और मजिस्ट्रेटियल जांच में सिविल जज और ADM राजेश कुमार ने मुख्तार की बैरक खुलवाकर मिले सामान का सैम्पल कलेक्ट कर उसे जांच के लिए भेज दिए हैं. इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी जाएगी. लेकिन अब तक परिजन भी उसका जेल में रखा सामान लेने नहीं आए हैं.

Advertisement

अस्पताल में हार्ट अटैक से मुख्तार अंसारी की मौत हुई थी

मुख्तार अंसारी की जेल में तबियत खराब हो गई थी. इसके बाद मुख्तार को जेल प्रशासन द्वारा बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था. वहां डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार अंसारी को बचाने की काफी कोशिश की. मगर हार्ट अटैक की वजह से उसकी मौत हो गई. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण हार्ट अटैक ही सामने आया था. दूसरी तरफ मुख्तार के परिवार ने जेल में मुख्तार अंसारी को जहर दिए जाने के आरोप लगाए थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »