UP: चोरी की बाइक से आए बदमाश, तमंचे के बल पर सरेराह व्यापारी को लूटकर हो गए फरार 

पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने फिरोजाबाद से चोरी की गई बाइक से घटना को अंजाम दिया. पीड़ित ने आरोपियों का हुलिया बताया है. इसके आधार पर उनकी पहचान कराने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं. वारदात के बाद बदमाश चोरी की बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए. उसी बाइक से कोतवाली पहुंचकर पीड़ित व्यापारी ने केस दर्ज कराया. 

Advertisement
वारदात की जानकारी देते पुलिस अधिकारी. वारदात की जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

सूर्य प्रकाश शर्मा

  • औरैया ,
  • 06 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 10:06 PM IST

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक ऐसी घटना सामने आई जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. बेखौफ बदमाशों ने व्यापारी को लूटने के लिए फिरोजाबाद से चोरी की हुई मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया. व्यापारी को सड़क पर रोक कर तमंचे के बल पर उससे रुपये लूट लिए. 

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश चोरी की हुई बाइक को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए. घटना के बाद बदमाशों की चोरी की हुई बाइक से पीड़ित व्यापारी मोहित कुमार कोतवाली थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई.वारदात औरैया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र की है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'सर हमें छोड़कर मत जाइए...', प्रिंसिपल के रिटायर होने पर फूट-फूटकर रोए बच्चे

तमंचा लगाकर व्यापारी से की लूट 

बताया जा रहा है कि व्यापारी दुकान बंद कर वापस अपने घर जा रहा था. तभी रास्ते में अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक को आगे लगाकर उसे रोक लिया. इससे पहले कि व्यापारी कुछ समझ पाता तमंचा दिखाकर व्यापारी से मोटरसाइकिल, बैग, मोबाइल और 25,000 रुपए लूट लिए. 

चोरी की बाइक मौके पर छोड़ गए बदमाश 

वारदात को अंजाम देकर बदमाश अपनी बाइक घटनास्थल पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल शिकोहाबाद जनपद के फिरोजाबाद में माहेश्वरीपुरम सुभाष तिराहा से चोरी की गई थी.

Advertisement

पुलिस ने जांच में लगाई 4 टीमें 

औरैया पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए चार टीमें बनाई हैं. वारदात की जगह के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. कपड़ा व्यापारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »