गन प्वाइंट पर नाबालिग से रेप, आरोपी ने वीडियो बनाकर दोस्तों से शेयर किया

मैनपुरी इलाके में अल्पसंख्यक समुदाय की नाबालिग लड़की से गन प्वाइंट पर रेप की घटना को अंजाम दिया गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी ने नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बनाया और अपने कुछ दोस्तों को शेयर भी कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है.

Advertisement
तमंचा दिखाकर नाबालिग लड़की से रेप (प्रतीकात्मक फोटो) तमंचा दिखाकर नाबालिग लड़की से रेप (प्रतीकात्मक फोटो)

पुष्पेंद्र सिंह

  • मैनपुरी,
  • 29 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:02 PM IST

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी इलाके में अल्पसंख्यक समुदाय की नाबालिग लड़की से गन प्वाइंट पर रेप की घटना को अंजाम दिया गया. इतना ही नहीं आरोपी ने इस घटना का वीडियो बनाया और अपने दोस्तों से शेयर भी किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में गुस्से का माहौल बना हुआ है. 

Advertisement

यह मामला मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गांव का है, यहां रहने वाली की अल्पसंख्यक समुदाय की 13 वर्षीय किशोरी के साथ घिनौनी हरकत हुई. पीड़िता कुछ दिन पहले  मवेशी के लिए चारा लेने के लिए जा रही थी. तभी रास्ते में आरोपी युवक ने उसे पकड़ लिया और तमंचा दिखाकर उसे झाड़ियों में खींच कर ले गया. 

तमंचा दिखाकर नाबालिग लड़की के साथ बलात्करा

आरोपी ने उसे वहां डरा धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. इसके बाद मोबाइल से नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बनाया और अपने कुछ दोस्तों को शेयर भी कर दिया. साथ ही किशोरी को धमकी भी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो गोली मार देगा. 

पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. इस घटना के बाद पीड़िता डरी हुई है पुलिस द्वारा उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है. पुलिस का कहना है कि कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »