मेरठ में बड़ा हादसा, आंधी के चलते गिरी घर की छत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बड़ा हादसा हो गया. जहां एक घर की छत गिर गई. जिससे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. बताया जाता है कि ये हादसा तेज आंधी के चलते हुआ है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर(Meta AI) सांकेतिक तस्वीर(Meta AI)

aajtak.in

  • मेरठ,
  • 19 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. जहां तेज आंधी के दौरान एक घर की छत गिर गई. जिससे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. सूचना लगते ही बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया और मलबे में दबे लोंगो को बाहर निकाला. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को जिले में तेज आंधी के दौरान एक घर की छत गिरने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई. घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में हुई. इस घटना में एक मां और उसकी नौ महीने की बेटी की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्यों की भी मौत हुई है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली: दयालपुर में चार मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका

घटना की सूचना लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला. एसएचओ सुभाष चंद्र गौतम ने बताया कि छत गिरने से परिवार के दो सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन अन्य को रेस्क्यू के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां तीनों ने दम तोड़ दिया.

Advertisement

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तेज आंधी के दौरान घटनास्थल पर स्थित पड़ोसी की दीवार रुखसार के घर की छत पर गिर गई, जिससे रुखसार की भी छत गिर गई और हादसा हो गया. आपको बता दें कि दिल्ली के दयालपुर में भी एक बड़ा हादसा हो गया. जहां देर रात चार मंजिला इमारत गिर गई. जिससे 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि दबे हुए 18 अन्य लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »