कांवड़ यात्रा से पहले मेरठ में होटल विवाद, हिंदू संगठनों ने की मुस्लिम होटलों की जांच और बंद करने की मांग

कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में होटल और ढाबों को लेकर विवाद शुरू हो गया है. हिंदू संगठनों ने मुस्लिम संचालकों द्वारा नाम बदलकर होटल चलाने पर आपत्ति जताई है. भगवा झंडे और भगवान के पोस्टर लगाकर हिंदू होटल की पहचान दी जा रही है. पुलिस से कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है.

Advertisement
होटल और ढाबों पर नेम प्लेट लगाने की मांग होटल और ढाबों पर नेम प्लेट लगाने की मांग

उस्मान चौधरी

  • मेरठ ,
  • 30 जून 2025,
  • अपडेटेड 6:36 PM IST

कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही मेरठ में होटल और ढाबों को लेकर विवाद गर्मा गया है. हिंदू संगठनों ने हाईवे और कांवड़ मार्ग पर मौजूद होटलों में मुस्लिम संचालकों द्वारा नाम बदलकर होटल चलाने की शिकायत की है. उन्होंने दावा किया है कि कांवड़ियों के खाने की शुद्धता को लेकर खतरा है और ऐसी जगहों पर भोजन दूषित किया जा सकता है.

Advertisement

सोमवार को मेरठ के बायपास मार्ग पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भगवा झंडा और भगवान के चित्र लगाकर हिंदू होटलों की पहचान शुरू की. उनका कहना है कि जो होटल या ढाबा वास्तव में हिंदू संचालक चला रहा है, सिर्फ वही कांवड़ियों को भोजन दे. बाकी होटलों की पहचान कर प्रशासन से जांच और बंद करने की मांग की जा रही है.

नाम बदलकर होटल चलाने की शिकायत

स्वामी यशवीर महाराज पीठाधीश्वर ने कहा कि थूकने और मूतने वाले गैंग धर्म भ्रष्ट कर रहे हैं. उन्होंने अपील की कि सभी होटल अपने असली मालिक के नाम से चलें.

मुस्लिम संचालकों के होटल बंद कराने की मांग

वहीं हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि मुस्लिम संचालकों के होटल बंद कराए जाएं और कांवड़ यात्रा मार्ग को "पवित्र" रखा जाए. पुलिस ने फिलहाल किसी कार्रवाई की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement