WhatsApp से लेते ऑर्डर और टिफिन में रखकर करते सप्लाई... मेरठ में तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़

मेरठ पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. दोनों व्हाट्सएप के जरिए हथियारों की फोटो भेजकर ऑर्डर लेते थे और फिर सप्लाई करते थे.

Advertisement
मेरठ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ मेरठ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 21 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 3:13 PM IST

मेरठ के थाना कोतवाली क्षेत्र के तोपचीवाड़ा इलाके में पुलिस और स्वॉट टीम ने एक बड़े अभियान के तहत अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में 10 बने हुए और 12 अधबने तमंचे, हथियार बनाने के उपकरण और एक मोटरसाइकिल समेत भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है. पुलिस ने मौके से दो कुख्यात अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के नाम शौकीन और इकबाल हैं. दोनों अपराधी लंबे समय से अवैध हथियार निर्माण और सप्लाई में लिप्त थे.

Advertisement

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह फैक्ट्री खाली पड़े एक मकान में चलाई जा रही थी. यहां से बरामद सामग्री में ग्राइंडर, कटर, ड्रिल मशीन, भट्टी, लोहे की पत्तियां और अन्य उपकरण शामिल हैं. यह फैक्ट्री अवैध हथियारों की आपूर्ति के लिए इस्तेमाल हो रही थी, जो आपराधिक गतिविधियों में उपयोग किए जाते थे. गिरफ्तार अपराधी व्हाट्सएप के जरिए हथियारों की फोटो भेजते थे और ऑर्डर लेते थे. इसके बाद झोला या खाने की टिफिन में हथियार सप्लाई कर देते थे. जिससे किसी को कोई शक न हो पाता था.

यह भी पढ़ें: नाल में मिट्टी भरा तमंचा और कूड़े से उठाए हुए सर्जिकल ब्लेड... कानपुर में साइकिल पर बैठ SBI लूटने पहुंचे ITI स्टूडेंट की स्टोरी

गिरफ्तार अपराधियों में शौकीन (42) और इकबाल (46) का आपराधिक इतिहास चौंकाने वाला है. दोनों के खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस का मानना है कि यह गिरोह आसपास के इलाकों में हथियारों की सप्लाई कर रहा था. फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

एसपी सिटी का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध हथियार निर्माण पर रोक लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता है. पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और अन्य साथियों का पता लगाने में जुटी है. इस खुलासे से मेरठ और आसपास के इलाकों में अवैध हथियार तस्करी पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद है.

वहीं, इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि यह लोग खाली पड़े मकान में शास्त्र फैक्ट्री चल रहे थे. दोनों पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ और जांच की जा रही है.  3 से 5 हजार के आसपास की कीमत में तमंचा बेचा जा रहा था.  

---- समाप्त ----

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »