छेड़छाड़ का विरोध किया तो लड़की को सरेराह पीटने लगा, पुलिस का पिस्टल छीनकर भागा

मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव में एक सिरफिरे आशिक युवक ने स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की. जब छात्रा ने आरोपी मनचले का विरोध किया तो वह उसे पीटने लगा. घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने उसे पकड़ा.

Advertisement
बीच सड़क लड़की को पीटने लगा सिरफिरा बीच सड़क लड़की को पीटने लगा सिरफिरा

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 14 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 7:57 AM IST

उत्तर प्रदेश में मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव में एक सिरफिरे आशिक युवक ने स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की. जब छात्रा ने आरोपी मनचले का विरोध किया तो बेखौफ मनचले ने उसे बीच सड़क पर बाल खींचकर पीटना शुरू कर दिया. आसपास के लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल हो गया. वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी महबूब को पकड़ लिया है. 

Advertisement

हेड कांस्टेबल की सरकारी पिस्टल छीनी

इसके बाद पुलिस आरोपी का मेडिकल कराने के लिए अस्पताल ले जा रही थी तभी महबूब हेड कांस्टेबल की सरकारी पिस्टल छीनकर भागने लगा. इसके बाद तत्काल थाने की और पुलिस भी वहां पहुंच गई और आरोपी की तलाश करने लगी.  फिर महबूब ने पुलिस पर पिस्टल से फायर कर दिया. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और इसमें आरोपी महबूब को पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

लड़की को बीच सड़क पीटने लगा

दरअसल मामला मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र का है. यहां का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. वीडियो में एक युवक छात्रा को बाल पकड़ कर पीटता हुआ दिखाई दे रहा है. छात्र चिल्ला रही है. बताया जा रहा है कि गांव की ही कक्षा 11 में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा शुक्रवार को स्कूल से लौट रही थी. तभी गांव का ही महबूब नाम केलड़का छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा. छात्रा के विरोध किया तो वह चिढ़ गया. 

Advertisement

लोगों ने लड़की को आरोपी के चंगुल से बचाया

उसने छात्रा के बाल पकड़कर उसे सरेराह पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान वहां खड़े एक शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बताया जा रहा है कि वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह युवती को आरोपी के चंगुल से बचाया. इसके बाद युवती ने इस पूरी घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया. उसके बाद परिजन थाने पहुंचे और इस घटना की शिकायत मेरठ के थाना किठौर पुलिस से कर दी. पुलिस का कहना है इस घटना में मामला दर्ज कर लिया और आरोपी महबूब को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

दोबारा पकड़ा गया तो पुलिस पर चलाई गोली

पकड़े जाने के बाद जब पुलिस आरोपी महबूब को देर शाम डॉक्टरी मेडिकल के लिए ले जा रही थी तभी सीएचसी किठौर के पास अस्पताल की ओर मुड़ते ही महबूब ने राजसिंह की सरकारी पिस्टल छीन ली. वह मोटरसाइकिल से कूदकर,   नहर पटरी से होते हुए झाडियों में भाग गया. सूचना पर थाना प्रभारी किठौर मय थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर महबूब को टॉर्च की सहायता से तलाशने लगे. सर्च के दौरान टॉर्च की रोशनी में एक व्यक्ति दिखायी दिया, जिसे ही उसे  रूकने को कहा गया तो उसने पिस्टल से पुलिस पर फायर कर दिया . इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें आरोपी महबूब के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. फिर उसे गिरफ्तार किया गया.

Advertisement

मामले में मेरठ के एसपी देहात राकेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तहरीर प्राप्त कर थाना किठौर में मुकदमा दर्ज किया गया और तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया . मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »