'अरे छोड़ दो उसको....', बांके बिहारी मंदिर में युवक पर थप्पड़ बरसाती रही लेडी कांस्टेबल, बचाने आईं महिलाएं लगाती रहीं गुहार

Banke Bihari Temple Vrindavan: उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मथुरा-वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच एक महिला पुलिसकर्मी और पुरुष श्रद्धालु के बीच हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. निकास द्वार पर भीड़ नियंत्रण के दौरान शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई.

Advertisement
महिला पुलिसकर्मी और श्रद्धालु के बीच हुई हाथापाई.(Photo:Screengrab) महिला पुलिसकर्मी और श्रद्धालु के बीच हुई हाथापाई.(Photo:Screengrab)

मदन गोपाल शर्मा

  • मथुरा,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:49 PM IST

मथुरा के वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को भीड़ के दबाव के चलते एक महिला पुलिसकर्मी और श्रद्धालु के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बताया जाता है कि रविवार को अवकाश के चलते बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ी हुई थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर महिला पुलिसकर्मी और पुरुष श्रद्धालु के बीच हुए विवाद में मारपीट हो गई. 

Advertisement

एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पुलिसकर्मी श्रद्धालु को पीट रही है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद यह मामला चारों ओर चर्चा का विषय बना हुआ है. 

इस बारे में सीओ सदर वरुण मिश्रा का कहना है कि 19 जुलाई को वृंदावन की बांके बिहारी मंदिर में एक महिला पुलिस कर्मी और जनता के बीच के व्यक्ति के मध्य हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. देखें VIDEO:- 

सीओ के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी बांके बिहारी मंदिर के निकास गेट संख्या 4  पर तैनात थी, जहां दर्शन करके निकल रहे युवक ने महिलापुलिस कर्मी के साथ धक्का मुक्की व दुर्व्यवहार किया.

इसके बाद महिला पुलिसकर्मी की ओर से भी पलटवार किया गया. उनका कहना है कि दोनों पक्ष में आपसी सहमति से इस मामले का निस्तारण हो गया है और युवक ने महिला पुलिसकर्मी से स्वेच्छा माफी मांग ली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »