बुलेट के लिए शख्स ने दिया ट्रिपल तलाक, इंसाफ के लिए थाने पहुंची पत्नी

यूपी के फतेहपुर में एक शख्स ने बुलेट के लिए अपनी पत्नी को ट्रिपल तलाक दे दिया. आरोपी पति लगातार पत्नी से दहेज में बाइक और दो लाख रुपये कैश की मांग कर रहा था. महिला ने आरोप लगाया कि दहेज नहीं देने पर उसे पति ने मारपीट कर घर से बाहर भगा दिया.

Advertisement
बुलेट के लिए ट्रिपल तलाक बुलेट के लिए ट्रिपल तलाक

नीतेश श्रीवास्तव

  • फतेहपुर,
  • 14 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 6:35 PM IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बुलेट और दो लाख रुपये के लिए एक शख्स ने पत्नी को ट्रिपल तलाक दे दिया. इतना ही नहीं पति ने इसके बाद पत्नी को घर से भी बाहर निकाल दिया. महिला के मुताबिक उसका पति अब दहेज में दो लाख रुपए और बुलेट मोटर साइकिल की मांग कर रहा है. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है.

Advertisement

यह मामला जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता ने बताया की उसकी शादी साल 2017 में हुई थी, पैसे और बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर पति उसके साथ मारपीट किया करता था.

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी पति उसे मायके ले जाकर छोड़ देता था. पीड़िता ने कहा, एक दिन उसने मेरे साथ मारपीट की और तीन बार तीन तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया. पीड़िता ने थाने में हाथ जोड़कर न्याय दिलाने की अपील की और कहा कि किसी लड़की के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए.

पुलिस ने इस मामले में सिमोर गांव के रहने वाले पति इकबाल, ससुर करीम बक्श सहित पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी 498 A, 323, 504, 506, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3,4, मुस्लिम महिला अधिनियम 2019,3,4 के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

Advertisement

पीड़िता का यह भी आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद लगातार समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है. ऐसा नहीं करने पर उसे और उसकी पांच साल की बेटी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है जिससे वो काफी डरी हुई है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »