'अभी तो काम पर रखा ही था...' पहले ही दिन नीयत खराब, मोबाइल चुराकर रफूचक्कर हुई नौकरानी!

गाजियाबाद की पैरामाउंट सिम्फनी सोसाइटी में काम के पहले ही दिन एक नौकरानी ने घर से मोबाइल फोन चोरी कर लिया. जरूरी काम का बहाना बनाकर निकली महिला की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पीड़िता की शिकायत पर क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस जांच में जुट गई है.

Advertisement
नौकरानी जरूरी काम का बहाना बनाकर हुई फरार (Photo- ITG) नौकरानी जरूरी काम का बहाना बनाकर हुई फरार (Photo- ITG)

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद ,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

गाजियाबाद के पैरामाउंट सिम्फनी सोसाइटी के फ्लैट नंबर-1003 में शिल्पा यादव के घर काम के पहले ही दिन नौकरानी ने मोबाइल फोन उड़ा दिया. रविवार को पहली बार काम पर आई पूनम उर्फ पूजा नाम की महिला शाम करीब 4:30 बजे जरूरी काम का बहाना बनाकर निकल गई. उसके जाने के बाद मोबाइल गायब मिलने पर जब परिवार ने सीसीटीवी फुटेज चेक की, तो महिला फोन ले जाती हुई दिखाई दी. पीड़िता ने चोरी हुए मोबाइल नंबर के साथ पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस सीसीटीवी और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.

Advertisement

जरूरी काम का बहाना बनाकर हुई फरार

रविवार को पूनम उर्फ पूजा पहली बार शिल्पा यादव के घर घरेलू काम के लिए पहुंची थी. शाम करीब 4:30 बजे उसने किसी जरूरी काम का हवाला दिया और घर से चली गई. उसके जाने के थोड़ी देर बाद ही जब परिवार के लोगों ने देखा तो उनका मोबाइल फोन गायब था.

सीसीटीवी फुटेज में खुली नौकरानी की पोल

शंका होने पर जब पीड़िता के परिवार ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो आरोपी महिला मोबाइल लेकर जाती हुई साफ दिखाई दी. इसके बाद पीड़िता ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और चोरी हुए मोबाइल नंबर की जानकारी दी.

पुलिस जांच जारी, वेरिफिकेशन कराने की अपील

थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस का कहना है कि शिकायत, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला की तलाश की जा रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए घरेलू सहायकों को काम पर रखने से पहले उनका पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »